{"_id":"5ca7adfdbdec2213fa1fbadd","slug":"5th-accused-of-gang-rape-committed-surrender","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के 5वें आरोपी ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के 5वें आरोपी ने किया सरेंडर
Sat, 06 Apr 2019 01:05 AM IST
दुर्गेश pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: दुर्गेश pandey
Updated Sat, 06 Apr 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज में अनुसूचित जाति की दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म के पांचवें आरोपी ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। धूमनगंज के बम्हरौली में 26 मार्च को दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।
विज्ञापन
इसमें मुख्य आरोपी इरफान के अलावा अनस, अमन, सनी व हारिस उर्फ नेपाली नामजद हुए। अनस व इरफान को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे। पुलिस हारिस उर्फ नेपाली की तलाश में जुटी थी। हालांकि, शुक्रवार को उसने कोर्ट में समर्पण कर दिया। पुलिस का कहना है कि मूल रूप से झूंसी के मलावा का रहने वाला हारिस मामले के अन्य आरोपी अनस की गाड़ी चलाता था और इन दिनों वह अपने मामा के घर उमरी में रहता था।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि बर्बरता का विरोध करने पर 14 वर्षीय किशेारी को हारिस ने ही पीटा भी था, जिससे वह बेहोश हो गई थी। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में जांच चल रही है। ऐसे में हारिस को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन