{"_id":"669d0480cb9a46e3ba0ab84b","slug":"54-hours-route-diversion-on-the-first-monday-of-sawan-changed-route-implemented-from-today-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2024 : सावन के पहले सोमवार पर 54 घंटे का रूट डायवर्जन, आज से लागू हुआ बदला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2024 : सावन के पहले सोमवार पर 54 घंटे का रूट डायवर्जन, आज से लागू हुआ बदला मार्ग
Sun, 21 Jul 2024 06:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 21 Jul 2024 06:22 PM IST
सार
लखनऊ की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी /काॅमर्शियल वाहन रायबरेली, ऊंचाहार, जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे तथा वापसी का मार्ग भी यही होगा। प्रतापगढ़ की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन रानीगंज, मुंगरा बादशाहपुर, मछली शहर जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे तथा वापसी का मार्ग भी यही होगा।
विज्ञापन
कांवड़
- फोटो : File Photo
विस्तार
22 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पहले सोमवार पर भारी वाहनों के लिए 54 घंटे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। यह 21 जुलाई यानी रविवार की प्रातः 05:00 बजे से शुरू होकर 23 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा कानपुर की ओर से वाराणसी को जाने वाले वाहन फतेहपुर से लालगंज, रायबरेली, प्रतापगढ़ मछलीशहर, जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे तथा वापसी का मार्ग भी यही होगा। लखनऊ की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी /काॅमर्शियल वाहन रायबरेली, ऊंचाहार, जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे तथा वापसी का मार्ग भी यही होगा। प्रतापगढ़ की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन रानीगंज, मुंगरा बादशाहपुर, मछली शहर जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे तथा वापसी का मार्ग भी यही होगा।
विज्ञापन
रीवां / बांदा की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन घूरपुर, गौहनिया, करमा, करछना होते हुए मिर्जापुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे और वापसी का मार्ग भी यही होगा।रीवां/बांदा /चित्रकूट रोड से कानपुर जाने वाले वाहन चित्रकूट, बांदा, चौडगरा, फतेहपुर होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे तथा वापसी का मार्ग भी यही होगा। लखनऊ की ओर जाने वाले उक्त वाहन फतेहपुर के पश्चात लालगंज, रायबरेली/निगोहा होकर लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन