{"_id":"5c2e5b04bdec22569a51bc66","slug":"51546541828-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में कचहरी के महामंत्री समेत 20 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में कचहरी के महामंत्री समेत 20 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पूर्व चेयरमैन नरेश चंद्र केसरवानी और अधिवक्ताओं के बीच छिड़ी रार थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को पूर्व चेयरमैन की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी समेत तीन अधिवक्ताओं के खिलाफ लूट, छेड़खानी सहित तमाम गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में मंझनपुर के पूर्व चेयरमैंन नरेश चंद्र केसरवानी ने बताया कि नए साल के मौके पर वह कचहरी के समीप स्थित अपनी भूमि धरी जमीन पर भोज का आयोजन किए थे। इसमें परिवार के तमाम लोग शामिल थे। आरोप है कि मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पूर्व शासकीय अधिवक्ता केडी द्विवेदी व गोपाल जी अपने 15-20 साथियों के साथ पहुंचे और हमला बोल दिया।
असलहे लहराए गए। नरेश का कहना है कि हमलावर उसके पास रहा दस हजार, सोने की चेन तक छीन ले गए। महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। घटना में नरेश चंद्र, उनकी पत्नी कमला देवी, भाई गुलाबचंद्र, सतीश चंद्र, मनोज कुमारी, श्यामादेवी पासी, विनोद कुमार को चोट आई है। पुलिस ने गुरुवार को तहरीर के आधार पर तीन नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 354, 307, 392, 427, 452, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है।