फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   असिस्टेंट प्रोफेसर के 534 पदों पर भर्ती फंसी

असिस्टेंट प्रोफेसर के 534 पदों पर भर्ती फंसी

Sat, 17 Nov 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर के 534 पदों पर भर्ती फंसी
असिस्टेंट प्रोफेसर के 534 पदों पर भर्ती फंसी
विज्ञापन

अब तक नहीं जारी हुआ विज्ञापन, परेशान हैं अभ्यर्थी
अविज्ञापित पदों पर मानदेय शिक्षकों की होनी है नियुक्ति
प्रयागराज। एक तरफ अशासकीय कॉलेजों में मानदेय पर तैनात शिक्षकों को विनियमित किए जाने की तैयारी चल रही है तो दूसरी ओर असिस्टेंट प्रोफेसर के 534 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन अब तक जारी नहीं हुआ है। अभ्यर्थियों में उहापोह की स्थिति है। उन्हें आशंका है कि 534 पदों का विज्ञापन जल्द जारी नहीं हुआ तो उन्हें भी अविज्ञापित मानते हुए रिक्त पदों पर मानदेय शिक्षकों को वियमित कर दिया जाएगा।

उच्च शिक्षा निदेशालय में तकरीबन सात सौ फाइलों का परीक्षण चल रहा है। ये फाइलें उन मानदेय शिक्षकों से संबंधित हैं, जिन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर के अविज्ञापित पदों पर विनियमित किया जाना है। इनमें से कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं, जो न्यूनतम अर्हता पूरी नहीं कर रहे हैं। ऐसे शिक्षकों को विनियमित नहीं किया जाएगा। कुछ माह पहले उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर 534 पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेजा गया था लेकिन बाद में निदेशालय ने पदों के आरक्षण में समीक्षा के लिए अधियाचन वापस मंगा लिया। ऐसे में भर्ती के लिए इन पदों पर विज्ञापन जारी नहीं हो सका। ये पद अब तक अविज्ञापित हैं और शासन की ओर से अशासकीय कॉलेजों में रिक्त पड़े अविज्ञापित पदों पर मानदेय शिक्षकों को विनियमित किया जा रहा है। ऐसे में प्रतियोगी छात्रों को आशंका सता रही है कि कहीं 534 पदों पर भी विनियमितीकरण न हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो उन्हें भर्ती से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed