{"_id":"5b9194f1867a557e8327b6e9","slug":"51536267505-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केपी ट्रस्ट चुनाव नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केपी ट्रस्ट चुनाव नामांकन आज से
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केपी ट्रस्ट चुनाव के लिए
आज से नामांकन आरंभ
0 ट्रस्ट मुख्यालय में सुबह दस से शाम चार बजे तक होगा नामांकन
0 माह भर यानी छह अक्तूबर तक जारी रहेगी नामांकन की प्रक्रिया
इलाहाबाद। एशिया के सबसे बड़े ट्रस्ट, कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट (केपी ट्रस्ट) के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई। सात सितंबर को कमला नेहरू रोड स्थित कायस्थ पाठशाला मुख्यालय में अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए सुबह दस से शाम चार बजे तक नामांकन कराया जा सकेगा। जमानत राशि अध्यक्ष पद के लिए पचास हजार रुपये और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए दस हजार रुपये रखी गई है। इसे ट्रस्ट मुख्यालय में डिमांड ड्राफ्ट या नकद जमा करना होगा।
ट्रस्ट के महामंत्री एसडी कौटिल्य ने हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव और रवि कुमार श्रीवास्तव को फार्म वितरण और जमा करने के लिए अधिकृत किया है। नामांकन की प्रक्रिया पूरे एक माह यानी छह अक्तूबर तक जारी रहेगी। अवकाश के दिनों को छोड़कर किसी भी कार्यदिवस में नामांकन कराया जा सकेगा।
बता दें, बीते दिनों हुई कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट की बैठक में आईपीएस प्रमोद कुमार को चुनाव अधिकारी और एडीए तहसीलदार पद से रिटायर्ड राजेश कुमार को सहायक रिटर्निग अफसर नियुक्त किया गया था। ट्रस्ट की कार्यकारिणी का चुनाव पांच वर्षों के लिए होगा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चुनाव कराया जा सकता है क्योंकि जनवरी में नई कार्यकारिणी शपथ लेगी।