{"_id":"5b09c6ae4f1c1baa6e8b4cc6","slug":"51527367342-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दिन निरस्त रहेगी सारनाथ, बुंदेलखंड समेत कई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई दिन निरस्त रहेगी सारनाथ, बुंदेलखंड समेत कई ट्रेनें
Updated Sun, 27 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ, बुंदेलखंड एक्सप्रेस समेत नौ जोड़ी ट्रेनें रहेंगी निरस्त
जंघई सेक्शन पर रेलवे कर रहा नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य
जून के पहले सप्ताह तक रहेगा ट्रेनों का निरस्तीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। जंघई-सरायकंसराय-सुरियावां रेलवे स्टेशन के पास नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सारनाथ, बुंदेलखंड समेत कई ट्रेनें उत्तर रेलवे निरस्त करने जा रहा है। ट्रेनों का निरस्तीकरण 28 मई से शुरू होगा, जो जून के पहले सप्ताह तक चलेगा। एक-दो ट्रेनें शनिवार से भी निरस्त हो गई हैं। हालांकि वे इलाहाबाद नहीं आती हैं। रेलवे द्वारा अलग-अलग तिथियों में ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है। इस वजह से जिन यात्रियों ने पूर्व में अपने रिजर्वेशन ट्रेनों में करवा रखे हैं, उनके सामने दिक्कत आनी तय है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधीन जंघई-सरायकंसराय-सुरियावां रेलवे स्टेशनों पर 26 मई से चार जून तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इस वजह से रेलवे ने संबंधित रूट से गुजरने वाली तमाम एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया है। प्रयाग-जौनपुर पैसेंजर, इलाहाबाद-जौनपुर पैसेंजर 28 मई से दो जून तक एवं प्रयाग-गाजीपुर सिटी डीएमयू 29 मई से एक जून तक निरस्त रहेगी। इलाहाबाद होकर वाराणसी जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस भी 29 मई से दो जून एवं ग्वालियर से वाराणसी जाने वाली डाउन बुंदेलखंड का निरस्तीकरण 28 मई से एक जून तक होगा। इस अवधि में छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 27 मई से दो जून तक और दुर्ग-छपरा डाउन सारनाथ 28 मई से तीन जून तक निरस्त रहेगी।
इलाहाबाद आने वाली प्रमुख ट्रेनें जो रहेंगी निरस्त
ट्रेन का नंबर एवं नाम निरस्त होने की तिथि
11054 आजमगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस एक जून
11053 लोकमान्य तिलक-आजमगढ़ एक्सप्रेस 30 मई
11055 एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस 27, 28, 30 मई एवं एक जून
11056 गोरखपुर-एलटीटी गोदान एक्सप्रेस 29, 30 मई, एक और तीन जून
11059 लोकमान्य तिलक-छपरा 26, 29, 31 मई
11060 छपरा-लोकमान्य तिलक 28, 31 मई, दो जून
15017 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस 28 मई से चार जून
15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक काशी एक्सप्रेस 26 मई से दो जून
15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 27 मई से दो जून
15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 28 मई से तीन जून
11107 ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस 28 मई से एक जून
11108 वाराणसी-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस 29 मई से दो जून