फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   म रियाडीह में करोड़ों की जमीन को लेकर फायरिंग

म रियाडीह में करोड़ों की जमीन को लेकर फायरिंग

Thu, 06 Jul 2017 10:07 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
म रियाडीह में करोड़ों की जमीन को लेकर फायरिंग
मरियाडीह में करोड़ों की जमीन को लेकर फायरिंग
विज्ञापन

दोनों ओर से क्रास एफआईआर
इलाहाबाद। धूमनगंज के मरियाडीह में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्षों में जबर्दस्त फायरिंग और मारपीट की घटना हुई। 27 जून को हुई इस घटना की रिपोर्ट बुधवार को अधिकारियों के आदेश पर दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि झगड़े में दोनों पक्ष शामिल थे। इसी कारण क्रास एफआईआर की गई है।

मरियाडीह में साहिबे आलम और मो. कुरैश उर्फ गुड्डू के बीच अर्से से 16 बीघे का विवाद चल रहा है। अक्सर दोनों पक्षों में झगड़ा होता रहता है। 27 जून को भी दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा और फायरिंग हुई। उस समय किसी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष मौके से भाग निकले थे। कोई भी पक्ष सामने नहीं आया था। बाद में इस घटना की अधिकारियों से शिकायत की गई। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर एके त्यागी ने बताया कि जांच में उन्होंने पाया कि झगड़ा दोनों पक्षों ने किया था। इसी कारण कुरैश की ओर से दी गई तहरीर में साहिबे आलम, उसके बेटे महबूब, सरबेर और शाहबान आलम तथा मरियाडीह के रहने वाले फैजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। दूसरी ओर फैसल की ओर से दी गई तहरीर में कुरैश, मो. हसनैन, रुमान, अबुलैश और मो. शाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों पक्षों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed