फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रतियोगियों के निशने पर आयोग अध्यक्ष

प्रतियोगियों के निशने पर आयोग अध्यक्ष

Sat, 24 Jun 2017 08:03 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगियों के निशने पर आयोग अध्यक्ष
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000

प्रतियोगियों के निशाने पर अब आयोग अध्यक्ष
पूर्व में प्राचार्य पद पर हुई नियुक्ति और बायोडाटा पर उठाए गए सवाल
अध्यक्ष ने कहा, उन पर आरोप लगाने वाले शासन पर उठा रहे सवाल

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे प्रतियोगी छात्रों के निशाने पर अब आयोग के अध्यक्ष हैं। प्रतियोगियों ने आयोग अध्यक्ष की पूर्व में हुई प्राचार्य पद पर नियुक्ति और बायोडाटा पर सवाल उठाते हुए शिकायत सीएम को भेजी है। हालांकि आयोग अध्यक्ष के खिलाफ प्रतियोगियों के पास कोई साक्ष्य नहीं है। आयोग अध्यक्ष का कहना है कि उनकी नियुक्ति सरकार की संस्तुति पर राज्यपाल ने की थी। जो लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं, वह शासन पर भी सवाल उठा रहे हैं।
प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय ने सीएम को भेजी अपनी शिकायत में आयोग के मौजूदा अध्यक्ष डॉ. अनुरुद्ध यादव की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि विज्ञापन संख्या 23 से 39 तक प्राचार्यों की सभी नियुक्तियां रद्द हैं तो विज्ञापन संख्या 25 के तहत हायर एजुकेशन कमीशन की ओर से प्राचार्य पद पर डॉ. अनुरुद्ध यादव की नियुक्ति कैसे वैध हो सकती है। यह आरोप भी लगाया है कि उन्होंने नौकरी में रहते हुए स्नातक और पीएचडी की डिग्री हासिल की। साथ ही उनके बायोडाटा में शैक्षणिक वर्षों और सेवारत वर्षों का भी कोई उल्लेख नहीं है। इसके अलावा एक सदस्य पर आरोप लगाया है कि उन पर आपराधिक केस दर्ज है लेकिन उन्होंने अपने बायोडाटा में इसका कोई जिक्र नहीं किया है। इसके अलावा एक अन्य सदस्य पर भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इस बारे में आयोग के अध्यक्ष अनुरुद्ध यादव का कहना है कि सिर्फ विज्ञापन संख्या 39 के तहत प्राचार्य पद की नियुक्ति रद्द हुई थी। उनकी नियुक्ति 1999-2000 में हुई थी, जो रद्द नहीं हुए थी। जहां तक नौकरी में रहते हुए एलएलबी और पीएचडी की डिग्री लेने का आरोप है तो यह सरासर गलत है। अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने नौकरी से पहले एलएलबी की डिग्री पूरी कर ली थी और नौकरी के दौरान पीएचडी किए जाने का प्रावधान है। बायोडाटा पर सवाल उठाने वालों को सोचना चाहिए कि तमाम जांच के बाद अध्यक्ष पर राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति की। ऐसे में लोग आरोप लगा रहे हैं, वह बिना साक्ष्य सीधे शासन पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed