फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   50 thousand extortion sought from teerth Purohit, threatened to kill

तीर्थ पुरोहित से मांगी 50 हजार रंगदारी, जान से मारने की धमकी 

Fri, 09 Jul 2021 09:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Jul 2021 09:13 PM IST
सार

दारागंज में रहने वाले तीर्थ पुरोहित गोपाल जी सोकहा से 50 हजार रंगदारी मांगी गई। रुपये न देेने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकात पर पुलिस ने दो लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
50 thousand extortion sought from teerth Purohit, threatened to kill
धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दारागंज में रहने वाले तीर्थ पुरोहित गोपाल जी सोकहा से 50 हजार रंगदारी मांगी गई। रुपये न देेने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने मोबाइल से धमकी देने का एक ऑडियो भी पुलिस को सौंपा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


भुक्तभोगी कच्ची सडक़ का रहने वाला है। उसका आरोप है कि झलवा निवासी भावेश द्विवेदी व कालिंदीपुरम निवासी तपेश मिश्रा अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे धमका रहे हैं। कह रहे हैं कि उसकी वजह से उनका संगम क्षेत्र में नशे का कारोबार बंद हो गया। इस नुकसान की भरपाई के लिए उसे 50 हजार रुपये की रंगदारी हर महीने देनी होगी। ऐसा न करने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। रुपये देने से इंकार करने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद भुक्तभोगी ने पुलिस अफसरों से शिकायत की। दारागंज पुलिस का कहना है कि नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


एसओजी के सिपाहियों संग फोटो हुआ था वायरल
रंगदारी मांगने के मामले में नामजद भावेश द्विवेदी पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसओजी के दो सिपाहियों संग उसकी तस्वीर भी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सूत्रों का कहना है कि असलहा तस्करी में भी उसका नाम आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed