{"_id":"5c855fc7bdec2214676a9cd1","slug":"5-people-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पांच लोग घायल
Mon, 11 Mar 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवारी। ओवरलोड वाहनों से परसरा से रोही तक बदहाल सड़क पर रविवार को दो वाहन टकरा गए। इससे पांच लोग घायल हो गए। इनको अस्पताल भेजा गया है। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के परसरा से लेकर रोही तक बालू से ओवरलोड ट्रकों की वजह से सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अक्सर राहगीर यहां गिरकर या वाहनों के टकराने से घायल हो जाते हैं। रविवार सुबह भी हादसा हुआ। हमीरपुर जिले के जयकुमार अपनी कार से बेटी को विदा कराने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। जैसे ही वह रोही पुल के पास पहुंचे।
बताया जाता है कि सड़क पर बड़ा गड्ढा देख उन्हें ब्रेक लगाना पड़ गया। इससे पीछे आ रहे सदर कोतवाली क्षेत्र के एदिलपुर निवासी रामबरन यादव की स्कार्पियों कार से टकरा गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कार सवार जयकुमार व स्कार्पियो सवार रामबरन, पवन, रवि और अर्जुन आदि घायल हो गए। बताया जाता है कि मूरतगंज में प्राथमिक उपचार कराने के बाद घायल गंतव्य को चले गए। इसी स्थान पर शनिवार रात लोडर और बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर हो गई थी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया था। हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था। रोही ब्रिज के समीप ही शनिवार रात बालू से लदा ओवरलोड ट्रक बीच सड़क में धंस गया है। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार है।