{"_id":"6710598404ee04645000cba4","slug":"4646-lakhs-were-made-to-invest-by-luring-them-with-profit-allahabad-news-c-3-1-ald1052-479716-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मुनाफा देने का लालच देकर निवेश करवाए 46.46 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मुनाफा देने का लालच देकर निवेश करवाए 46.46 लाख
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित एसवीएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी में निवेश कराने के नाम पर 46.16 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने कंपनी के निदेशक आशीष मिश्रा, गुंजन मिश्रा और जगत नारायण मिश्रा के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
आवास विकास योजना, झूंसी के रहने वाले तारकेश्वर पांडेय ने पुलिस को बताया कि 2020 में सिविल लाइंस स्थित एसवीएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी में वह बतौर मैनेजर के पद पर तैनात थे। आरोप है कि कंपनी के निदेशक आशीष ने कहा कुछ लोगों का पैसा कंपनी में निवेश करवाए। झांसे में लेने के लिए निवेश हुई कुछ रकम का फर्जी दस्तावेज दिखाया। इतना ही नहीं, आशीष के पिता जगत नारायण और पत्नी गुंजन ने भी पैसों को निवेश कराने के लिए दबाव बनाया तो रिश्तेदारों व दोस्तों का पैसा कंपनी में निवेश करवा दिया।
इस तरह कुल 13 लोगों ने कंपनी में 46.46 लाख रुपये निवेश किया। अक्तूबर 2023 को तबीयत बिगड़ने पर एक सप्ताह बाद गया तो ऑफिस बंद था। राशि लौटाने की बात कहने पर यही कहता है कि पैसा लौटा दिया जाएगा। लेकिन, साल गुजरने के बावजूद निवेश का पैसा नहीं दिया जा रहा है। ब्यूरो