{"_id":"69dbf50d64018bd5790a91cd","slug":"462-students-were-trapped-in-the-flames-for-five-hours-allahabad-news-c-407-1-sald1005-13604-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आग की लपटों में पांच घंटे घिरे रहे 462 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आग की लपटों में पांच घंटे घिरे रहे 462 विद्यार्थी
Mon, 13 Apr 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
मेजा के जंगल में लगी भीषण आग के दूसरे दिन रविवार को निरीक्षण करते वन क्षेत्राधिकारी मेजा अजय सि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में लगी भीषण आग से जवाहर नवोदय विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 462 विद्यार्थी पांच घंटे तक आग की लपटों में घिरे रहे। हालांकि, स्कूल प्रशासन ने परिसर में ही विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थान पर कर लिया था, लेकिन आग के उग्र रूप को देख विद्यार्थियों के अलावा स्कूल स्टॉफ की जान सांसत में रही।
मेजा के वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह के अलावा स्थानीय प्रशासन ने रविवार को भी जंगल का निरीक्षण कर वहां के हालात के बारे में जानकारी ली। बता दें कि शनिवार दोपहर जवाहर नवोदय विद्यालय के दक्षिणी और पूर्वी क्षोर की तरफ जंगल में आठ से 10 किलोमीटर की एरिया में आग ही आग दिख रही थी।
आंधी के चलते आग जवाहर नवोदय विद्यालय के परिसर तक पहुंच गई थी। स्कूल में नामांकित 600 विद्यार्थियों में से मौजूद रहे 380 विद्यार्थियों को तत्काल स्कूल कैंपस में ही सुरक्षित स्थान पर किया गया। प्राचार्य डॉ. पीके मिश्रा ने बताया कि करीब पांच घंटे तक बच्चों के अलावा स्कूल स्टाफ की जान सांसत में रही।
विज्ञापन
वहीं पहाड़ पर ही स्थापित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के करीब आग पहुंचने से वहां पर मौजूद रहे 82 बच्चों की जान सांसत में रही। स्कूल की प्राचार्या डॉ. नंदिनी पांडेय ने बताया कि फिलहाल आग से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। स्थिति पर काबू पा लिया गया था।
गोआश्रय स्थल की दीवारों तक पहुंच गई थी आग
आग की लपट गोआश्रय स्थल की दीवारों तक पहुंची थी। हालांकि, गोआश्रय स्थल के अंदर आग पहुंचती, इसके पहली ही आग पर काबू पा लिया गया था। जिस समय आग की लपटें गोआश्रय स्थल की दीवारों तक पहुंची थी, उस वक्त करीब 400 गोवंश बंधे थे। ग्राम पंचायत अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि आग गोआश्रय स्थल के अंदर नहीं पहुंची थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।
खैर सहित अन्य कई पौधे झुलसे
जंगल में आग लगने से वन विभाग द्वारा लगाए गए खैर सहित अन्य कई पौधे झुलस गए हैं। वन क्षेेत्राधिकारी अजय सिंह ने बताया कि खैर के पौधे झुलसे जरूर हैं लेकिन जुलाई माह में फिर पौधे ग्रोथ कर जाएंगे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मेजा-कोरांव मार्ग पर जवाहर नवोदय विद्यालय के रास्ते के समीप लगाई गई रसगुल्ले सहित अन्य दुकानों को हटाए जाने का नोटिस दिया गया है।