फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   44 mm on the first day in Ashadha. rain

आषाढ़ में पहले दिन 44 मिमी. बारिश

Sat, 06 Jun 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
44 mm on the first day in Ashadha. rain
lockdown in prayagraj - फोटो : lockdown in prayagraj
विदाई और आषाढ़ के पहले दिन मानसून की दस्तक में ही रिमझिम ही सही पर ठीकठाक बारिश हुई। मौसम विभाग ने 24 घंटे में 44.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। शुक्रवार को दिन भर बादल डेरा जमाए रहे। दिन में कई बार कहीं तेज तो कहीं बौछारों ने लोगों को भिगोया। साथ ही तापमान में गिरावट भी रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले चार से पांच दिन धूप छांव का मौसम बना रहेगा। बादल छाए रहेंगे और बीच बीच में बूंदाबांदी होगी। तेज बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को ही बदल गया था। रात में हुई तेज बारिश के बाद दिन में रिमझिम रही लेकिन सड़क की पटरियों पर पानी लगा रहा। कीचड़ और फिसलन से लोग परेशान रहे। दिन में फुहारों ने मौसम सुहाना बना दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री लुढ़ककर 27.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। 24 घंटे में ही दिन का पारा करीब नौ डिग्री सेल्सियस गोता लगा गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी मामूली कमी रही लेकिन उमस गुम हो गई। रात का पारा 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बा
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश का असर रहा कि आर्द्रता उच्चतम स्तर पर सौ फीसदी रही। ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली है।

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक इंडियन ओशन डाइपोल की सक्रियता इस बार ठीकठाक बारिश कराएगी। अगले कुछ दिन मानसून के लिहाज से राहत भरे होंगे लेकिन फिर झमाझम बारिश के आसार हैं। पूर्वानुमान है कि बारिश का औसत अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed