फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जमीन से आकाश तक प्रधानमंत्री की सुरक्षा

जमीन से आकाश तक प्रधानमंत्री की सुरक्षा

Sun, 24 Feb 2019 01:20 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
जमीन से आकाश तक प्रधानमंत्री की सुरक्षा
जमीन से आकाश तक प्रधानमंत्री की सुरक्षा
विज्ञापन

0 संगम के इर्दगिर्द 20 किलोमीटर तक नजर रखेगी एयरफोर्स
0 किले में तैयार रहेगी सेना, एसपीजी ने रूट का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में जमीन से आसमान तक नजर रखी जा रही है। एयरफोर्स संगम के इर्दगिर्द 20 किलोमीटर तक आकाश में नजर रखेगी। कुछ भी संदिग्ध दिखने पर एयरफोर्स के लड़ाकू विमान पल भर में उसे जमींदोज कर देंगे। किले में कुंभ मेले के लिए आई सैनिकों की टुकड़ी फुल ड्रेस में तैयार और तैनात रहेगी। एसपीजी ने सेना के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विचार विमर्श किया।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में अभेद्य व्यवस्था की जा रही है। सेना, एयरफोर्स, सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स और एसपीजी के साथ पुलिस फोर्स को सुरक्षा में लगाया गया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने वाली एजेंसी एसपीजी सभी के साथ समन्वय कर रही है। उन्हीं की देखरेख में पूरी तैनाती की जा रही है। एसपी सुरक्षा कुंभ पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि 28 कंपनी सीपीएमएफ, पांच कंपनी बीडीडीएस, एंटी सबोटेज चेक टीमें, 10 कंपनी पीएसी, 2000 सिपाही, 150 सब इंस्पेक्टर, 40 डिप्टी एसपी, 10 एएसपी और 4 पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की गई है। शनिवार से ही फोर्स को तैनात कर दिया गया है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल 20 किलोमीटर तक आकाश में नजर रखेगा। एयरफोर्स के लड़ाकू विमान इस दौरान तैयार अवस्था में रहेंगे। सेना की जो टुकड़ी कुंभ मेले के लिए आई थी, वह फुल ड्रेस में किले में रहेगी। एसपीजी ने शनिवार को विभिन्न एजेंसियों के साथ मीटिंग कर सुरक्षा का ब्योरा लिया। पूरे रूट का भ्रमण शनिवार को भी किया गया।
विज्ञापन


फोर्स को ब्रीफ किया गया, रिहर्सल हुई
मेले में शनिवार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी फोर्स को ब्रीफ किया गया। इसके बाद एडीजी एसएन साबत के नेतृत्व में फोर्स ने रिहर्सल किया। प्रधानमंत्री को जहां-जहां जाना है, सभी जगह उसी तरह से फोर्स को तैनात किया गया था। एसपीजी के अधिकारियों ने रिहर्सल देखने के बाद कई जगह बेरीकेडिंग भी लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed