फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’ परीक्षा में 2812 को नौकरी

स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’ परीक्षा में 2812 को नौकरी

Wed, 28 Nov 2018 07:59 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’ परीक्षा में 2812 को नौकरी
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’ परीक्षा में 2812 को नौकरी
विज्ञापन

0 एसएससी की स्टेनोग्राफर-2017 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’ परीक्षा के स्किल टेस्ट के बाद अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में 2812 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हुए। परीक्षा का आयोजन 21 नवंबर 2017 को किया गया था। स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के लिए 8469 अभ्यर्थी एवं ग्रेड ‘डी’ के लिए 15004 अभ्यर्थी सफल हुए थे। आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों की ओर से आयोजित स्किल टेस्ट में ग्रेड ‘सी’ में कुल 3731 अभ्यर्थी शामिल हुए, इसमें 2290 अंग्रेजी, जबकि 1441 हिंदी की परीक्षा में शामिल हुए। स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ के लिए कुल 6439 अभ्यर्थी में से 3955 अंग्रेजी में, जबकि 2484 अभ्यर्थी हिंदी की परीक्षा में शामिल हुए। आयोग की ओर से घोषित अंतिम परिणाम में स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ में कुल 601 अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि ग्रेड ‘डी’ में 2211 अभ्यर्थी अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed