फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शहर की बदहाली से नाराज कांग्रेसियों का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

शहर की बदहाली से नाराज कांग्रेसियों का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

Fri, 13 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
शहर की बदहाली से नाराज कांग्रेसियों का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
जलभराव से नाराज कांग्रेसियों ने की डीएम दफ्तर पर नारेबाजी
विज्ञापन

बारिश के पानी में बहने वाले दो मासूमों के परिजनों को मुआवजा और जिम्मेदार अफसरों पर एफआईआर की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बारिश में सड़कें उखड़ने, हजारों घरों में पानी भरने के साथ जन-धन की हानि से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्मार्ट सिटी के झूठे ख्वाब दिखाने वाली सरकार का सच सामने आ गया है। पहली ही बारिश में विकास के नाटक की पोल खुल गई है। इसका जनता को हिसाब देना होगा। इस दौरान दो सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम रजनीश राय को सौंपा गया। इसमें दारागंज में बारिश के पानी में बहकर जान गंवाने वाले दो मासूमों के परिजनों को मुआवजा देने और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की बात प्रमुखता से शामिल है।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष हंगामा मचाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सीवर लाइन डालने के नाम पर सड़कों की पटरियां खोद कर छोड़ दी गई हैं। जल निकाली व्यवस्था फेल हो गई है। इसी वजह से बारिश का पानी सड़कों से लेकर घरों तक भर गया और लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। प्रदर्शन करने वालों में जिला महासचिव हसीब अहमद, नफीस अनवर, सुरेंद्र कुशवाहा, इश्तियाक अहम, रिंकू तिवारी, सादाब अहमद, प्रशांत पांडेय, सईद अहमद, राजू पाल, सरफराज खान, महताब खान, श्याम सुंदर शर्मा, अनिल पांडेय, नफीस कुरैशी, विजय श्रीवास्तव, मोहम्मद हसीन, सिब्तैन बब्लू समेत कई कांग्रेसी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed