{"_id":"5b2d520c4f1c1bed778b5790","slug":"41529696780-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अल्लापुर में पानी के लिए हायतौबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अल्लापुर में पानी के लिए हायतौबा
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अल्लापुर में पानी के लिए हायतौबा
- गौसनगर, शिवकुटी में नहीं बहाल हुई जलापूर्ति
- बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हजारों लोग, परेशानी
इलाहाबाद। शिवकुटी में महावीरपुरी और गौस नगर में परेशान लोगों को पेयजल संकट से शुक्रवार को भी निजात नहीं मिली। वहीं अल्लापुर के मटियारा रोड, 80 फीट रोड, न्यू सोहबतियाबाग इलाके में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब पांच सौ घरों के नल सूख गए। गर्मी के मौसम में पानी न मिलने से हजारों लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। पीने के लिए पानी खरीदना मजबूरी बना है। कई बार शिकायत के बाद भी जलापूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है।
शिवकुटी के महावीरपुरी में तीसरे दिन भी लोग बाल्टी-डिब्बे लेकर भटकते रहे। स्थानीय पार्षद कमलेश तिवारी ने जलकल विभाग के जीएम से बात की लेकिन नलकूप की मोटर दुरुस्त नहीं की जा सकी। पार्षद कमलेश के मुताबिक मोहल्ले के करीब साढ़े छह सौ घरों में पेयजल किल्लत बनी है।
वहीं करेली के गौस नगर में मुन्ना मस्जिद से लेखपाल स्कूल तक रहने वाले पानी न मिलने से परेशान हैं। यह स्थिति पांच दिन से बनी है, लेकिन स्थानीय निवासी सैय्यद मोहम्मद अस्करी, शमीमउद्दीन अरशदी आदि की बार-बार शिकायत के बाद भी जलापूर्ति बहाल नहीं की गई। इसी तरह अल्लापुर के मटियारा रोड, 80 फीट रोड, न्यू सोहबतियाबाग इलाके में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के सीवरेज कार्य के दौरान टूटी पाइप लाइन मुसीबत बन गई। सुबह से ही हर दिन पानी भरने वाले परेशान होकर घूमने लगे। शिकायत के बाद शाम को क्षतिग्रस्त पाइप बदलने के प्रयास किए गए लेकिन लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचा।