फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसएससी : सिपाही भर्ती दिल्ली पुलिस

एसएससी : सिपाही भर्ती दिल्ली पुलिस

Sun, 11 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
एसएससी : सिपाही भर्ती दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में 1.82 लाख से अधिक सफल
विज्ञापन

0 एसएससी ने जारी किया परिणाम, अब होगा मेडिकल
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सिपाही पुरुष एवं महिला दिल्ली पुलिस 2016 का परिणाम जारी कर दिया। इसमें एक लाख 82 हजार 993 अभ्यर्थियों को सफलता मिली, जिसमें एक लाख 48 हजार 896 पुरुष एवं 34097 महिलाएं शामिल हैं। अब दिल्ली पुलिस इनका मेडिकल कराएगी। उसके बाद अंतिम चयन सूची जारी होगी।

इस भर्ती परीक्षा के लिए देशभर से 17.90 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। शारीरिक परीक्षण के बाद एक लाख 95 हजार 860 अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा के लिए हुआ। एसएससी की ओर से पांच से आठ जनवरी 2017 के बीच हुई परीक्षा में एक लाख 83 हजार 47 अभ्यर्थी शामिल हुए। एसएससी ने यह परीक्षा पांच से आठ जनवरी 2017 के बीच कराई। परीक्षा में पुरुष वर्ग के तहत एससी श्रेणी के 19856, एसटी के 13547, ओबीसी के 75311 और सामान्य श्रेणी के 40182 तथा महिला वर्ग में एससी श्रेणी में 5366, एसटी में 3791, ओबीसी में 14810 एवं सामान्य श्रेणी में 10130 अभ्यर्थियों को सफलता मिली। कुल शामिल अभ्यर्थियों में से 54 को डिबार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed