{"_id":"5a0c9a094f1c1b3c3d8b7bc8","slug":"41510775305-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्धकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्धकुंभ
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी कंपनी संभालेगी श्रद्धालुओं की भीड़
कुंभ: ओलंपिक, बेसबाल जैसे आयोजनों की जिम्मेदारी संभालने वाली कंपनी से हुई वार्ता
2013 में हुए हादसे से सबक लेते हुए इस बार भीड़ मैनेजमेंट पर प्रशासन का अधिक जोर
अमर उजाला
इलाहाबाद।
कुंभ-2019 में भीड़ नियंत्रण के लिए आधुनिक सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए ओलंपिक, अमेरिका में होने वाले बेसबाल मैच जैसे आयोजनों में भीड़ को संभालने वाली मल्टीनेशनल कंपनियों से बातचीत की जा रही है। जिला प्रशासन की माने तो एक संस्था के प्रतिनिधि इलाहाबाद भी आ चुके हैं। महाकुंभ-2013 में जंक्शन पर हुए हादसे से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन भीड़ मैनेजमेंट पर ज्यादा ध्यान दे रहा है।
कुंभ में करीब 15 करोड़ से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। इस भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है। इस कारण प्रमुख मार्गों, रेलवे समेत अन्य विभागों की ओर से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा भीड़ नियंत्रण के लिए ऐसी एजेंसी को हायर करने की तैयारी है जिसके पास इस तरह के आयोजनों का अनुभव हो। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि कई कंपनियों से वार्ता हुई है। माघ मेला में भी इसका रिहर्सल कराने की तैयारी है।
000
श्रद्धालुओं की होगी सही गणना
कुंभ में आने वाले स्नानार्थियों की संख्या अब अनुमान पर आधारित नहीं होगी। इसकी सही गणना की जाएगी। मेला क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर ऐसे कैमरे लगाए जाएंगे, जो स्थान विशेष एकत्रित भीड़ की सही संख्या भी बता देंगे। यह पूरा सिस्टम ऑटोमैटिक होगा। इससे भीड़ नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी। आगामी माघ मेला में भी इस तकनीकी के उपयोग की योजना है।
विज्ञापन
000
हर कर्मचारी पर होगी नजर, लगेगा चिप
तैनात कर्मचारियों, खासतौर पर सफाई कर्मियों पर पल-पल नजर रहेगी। इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र में लगे कैमरों की तो मदद ली ही जाएगी, कर्मचारियों के हाथ में चिप लगा बैंड भी बांधा जाएगी। इनकी मदद से उनकी लोकेशन पता चलती रहेगी।