{"_id":"5a075d754f1c1b69678bae4b","slug":"41510432117-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने निरस्त की संगम, भड़के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने निरस्त की संगम, भड़के यात्री
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने निरस्त की संगम, भड़के यात्री
0 कानपुर इंटरसिटी, मुगलसराय और कानपुर ईएमयू 14 तक निरस्त
0 आज सहारनपुर/मेरठ जाने वाली नौचंदी भी रहेगी निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
धुंध की वजह से कई दिनों से घंटों देरी से इलाहाबाद पहुंच रही संगम एक्सप्रेस रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर दी। ट्रेन को निरस्त कर देने की जानकारी अधिकांश यात्रियों को जंक्शन आने के बाद ही मिली। इसे लेकर यात्रियों में खासी नाराजगी रही। तमाम यात्री नाराजगी जाहिर करने के लिए प्लेटफार्म एक पर स्थित डिप्टी एसएस कार्यालय पहुंच गए। उनका कहना था कि अगर समय से उन्हें सूचना दी जाती तो वे दूसरी व्यवस्था कर लेते। हालांकि, रेलवे कर्मचारियों ने तर्क दिया कि शनिवार सुबह ही संगम निरस्त होने की सूचना रेलवे की वेबसाइट में उपलब्ध हो गई थी।
इलाहाबाद से मेरठ/सहारनपुर जाने वाली संगम एक्सप्रेस की रवानगी का वक्त शाम 5.45 बजे है। पिछले चार दिनों से धुंध की वजह से संगम हर रोज विलंब से रवाना हो रही है। शनिवार को भी डाउन संगम घंटों लेट रही। इस वजह से रेलवे प्रशासन ने उसे निरस्त कर दिया। इलाहाबाद से इस ट्रेन में मेरठ और देहरादून के लिए 700 से ज्यादा यात्रियों का रिजर्वेशन था। मजबूरी में यात्रियों को अपने टिकट निरस्त करवाने पड़े। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल की माने तो संगम के निरस्त होने की सूचना काफी पहले ही रेलवे की राष्ट्रीय पूछताछ सेवा में उपलब्ध करा दी गई थी।
उधर रेलवे ने इलाहाबाद से कानपुर जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस, मुगलसराय जाने वाली ईएमयू और कानपुर जाने वाली ईएमयू को 12 से 14 नवंबर तक के लिए निरस्त कर दिया है। वहीं दूसरी ओर शनिवार को सहारनपुर/मेरठ से इलाहाबाद आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। ऐसे में नौचंदी एक्सप्रेस रविवार को इलाहाबाद नहीं आएगी। रैक उपलब्ध न हो पाने की वजह से रविवार को इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली नौचंदी भी निरस्त रहेगी।