फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जल्द ही छात्रसंघ चुनाव पर लगेगी अंतिम मुहर

जल्द ही छात्रसंघ चुनाव पर लगेगी अंतिम मुहर

Sat, 09 Sep 2017 07:43 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
जल्द ही छात्रसंघ चुनाव पर लगेगी अंतिम मुहर

विज्ञापन
जल्द ही छात्रसंघ चुनाव पर लगेगी अंतिम मुहर
0 हफ्ते भर में प्रस्तावित तिथि पर हो सकता है निर्णय
इलाहाबाद। छात्रसंघ चुनाव की तिथि पर जल्द ही अंतिम मुहर लग जाएगी। हो सकता है कि हफ्ते भर में उच्चाधिकारी चुनाव कराने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दें। पहले चर्चा थी कि त्यौहार एवं दूसरे कारणों से छात्रसंघ चुनाव टल सकता है लेकिन अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैलेट बॉक्स रखवाए जा रहे हैं, चुनाव के लिए सलाहकार कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। ऐसे में अक्तूबर के मध्य में चुनाव होना तय माना जा रहा है।

हालांकि इविवि प्रशासन और पुलिस के बीच पिछले दिनों हुई बैठक में छात्रसंघ चुनाव की प्रस्तावित तिथि पर सहमति बन चुकी है लेकिन इस पर डीएम और एसएसपी की अंतिम मुहर लगनी बाकी है। बैठक में 14 या 15 अक्तूबर को चुनाव कराए जाने का प्रस्ताव आया था। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि उच्चाधिकारी इसके लिए तैयार नहीं हैं, ऐसे में चुनाव टल सकता है लेकिन अब इसकी उम्मीद कम है। इविवि प्रशासन ने सभी बैलेट बॉक्स स्टोर से निकलवाकर छात्रसंघ भवन में रखवा दिए हैं। चुनाव को लेकर रोज कोई न कोई गाइड जारी की जा रही है। इस तैयारी को देखते हुए कई छात्र संगठनों ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालयों के साथ महाविद्यालयों में भी छात्रसंघ चुनाव होंगे, सो महाविद्यालयों के लिए भी कई छात्र संगठन अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुके हैं। उधर, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे का कहना है कि हफ्ते भर में जिला प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर छात्रसंघ चुनाव की प्रस्तावित तिथि फाइनल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed