फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जौनपुर बस हादसा : रोडवेज अफसर भी जांच के घेरे में

जौनपुर बस हादसा : रोडवेज अफसर भी जांच के घेरे में

Sat, 17 Jun 2017 09:07 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर बस हादसा : रोडवेज अफसर भी जांच के घेरे में
जौनपुर बस हादसा : रोडवेज अफसर भी जांच के घेरे में
विज्ञापन

0 शासन स्तर तक पहुंची डिफेक्ट रजिस्टर बदले जाने की शिकायत
0 सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा होगी सारे प्रकरण की जांच

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जौनपुर जिले में बुधवार को सिविल लाइंस डिपो इलाहाबाद की बस हादसे में रोडवेज अफसर भी जांच के घेरे में आ गए हैं। रोडवेज कर्मियों द्वारा संबंधित बस के संबंध में डिफेक्ट रजिस्टर को बदले जाने के आरोप का मामला शासन स्तर तक पहुंच गया है। इस संबंध में योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि अगर डिफेक्ट रजिस्टर या अन्य किसी भी दस्तावेज से छेड़छाड़ की गई है तो दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उधर राज्य सरकार को इस मामले में तीन सदस्यीय जांच दल की रिपोर्ट का इंतजार है।

बता दें कि बुधवार 14 जून को इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही सिविल लाइन डिपो की बस जौनपुर जिले के सिकरारा के बरगुदर के पास पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सई नदी में गिर गई। इसमें महिला व बस के परिचालक समेत आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 31 घायल हो गए। इस घटना के बाद सूबे के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय अफसरों की कमेटी गठित करने की बात कही थी। उधर घटना के दिन ही उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री सत्यनारायण यादव का आरोप लगाया था कि जिस बस का एक्सीडेंट हुआ था उस बस को 12 जून को ले जाने वाले ड्राइवर कमलेश यादव ने डिफेक्ट रजिस्टर में दर्ज कराया था कि बस में स्टेयरिंग जाम हो जा रही है। ड्राइवर ने आशंका जताई थी कि अगर यह समस्या दूर न हुई तो बस दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है। सत्यनारायण ने कहा कि अगर ड्राइवर की बात मान ली गई होती तो निश्चित ही जौनपुर का हादसा रोका जा सकता था। इसके अलावा रोडवेज कर्मियों ने वर्कशॉप में व्याप्त अनियमितता की भी शिकायत की थी। अफसरों से जुड़ी शिकायत शासन स्तर तक यह शिकायत पहुंचने के बाद रोडवेज प्रशासन भी हरकत में आ गया है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अगर डिफेक्ट रजिस्टर बदले जाने संबंधी कोई बात है तो उसकी जांच करवाई जाएगी। अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed