{"_id":"5e0ca4298ebc3e87904076a5","slug":"4-50-lakh-fraud-with-police-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बनवाने के नाम पर रिटायर दरोगा से 4.50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान बनवाने के नाम पर रिटायर दरोगा से 4.50 लाख ठगे
Wed, 01 Jan 2020 07:22 PM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 Jan 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
job fraud
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज थाने में कंसट्रक्शन कंपनी के निदेशक पर केस दर्ज
विज्ञापन
पीएचक्यू स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाले रिटायर दरोगा महेश कुमार श्रीवास्तव से मकान बनवाने के नाम पर 4.30 लाख की ठगी की गई। शिकायत पर धूमनगंज पुलिस ने लखनऊ स्थित कंसट्रक्शन कंपनी के निदेशक पर धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महेश जीआरपी से रिटायर हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने बताया कि वह शेरवानी लीगेसी के पास शक्ति द्वार न्यायनगर सुलेमसराय स्थित अपनी जमीन में तीन फलोर के मकान के निर्माण के लिए खुद को इंदिरानगर लखनऊ स्थित कंसट्रक्शन कंपनी का निदेशक बताने वाले निशंक द्विवेदी को ठेका दिया था। जिसके लिए उसे अलग-अलग तिथियों में कुल आठ लाख रुपये दिए थे। तय एग्रीमेंट के मुताबिक उसने 30 जून तक ग्राउण्ड फ्लोर का मकान मय फिनशिंग पूरा कर देने का वादा किया था। हालांकि वह अधूरा कार्य छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
एक इंजीनियर ने पूछने पर बताया कि अब तक हुए निर्माण कार्य में ज्यादा से ज्यादा तीन लाख रुपये व्यय हुए होंगे। आरोप है कि मांगने पर ठेकेदार ने मात्र 50 हजार रुपये वापस किए लेकिन बाकी रुपये देने में आनाकानी कर रहा है। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन