फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   39.54 percent candidates included in CHSL exam

सीएचएसएल परीक्षा में 39.54 फीसदी अभ्यर्थी शामिल

Thu, 22 Oct 2020 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
39.54 percent candidates included in CHSL exam
39.54 percent candidates included in CHSL exam
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल)-2019 की टियर वन परीक्षा बुधवार को पूरी हो गई। एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत उत्तर प्रदेश और बिहार के 19 जिलों में आयोजित इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 39.54 फीसदी रही।
विज्ञापन

यूपी के मुकाबले बिहार के केंद्रों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति बेहतर रही। यूपी में 36.94 और बिहार में 43.57 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। लॉकडाउन के बाद एसएससी की यह पहली भर्ती परीक्षा थी। सीएचएसएल परीक्षा लॉकडाउन से पहले शुरू कराई गई थी, लेकिन बीच में लॉकडाउन घोषित होने के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई। अनलॉक के बाद एसएससी ने इस परीक्षा को पूरा कराया, जो 12 से 21 अक्तूबर तक यूपी और बिहार के 124 केंद्रों में आयोजित की गई।
विज्ञापन

यूपी और बिहार में कुल आठ लाख 29 हजार 439 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से तीन लाख 27 हजार 983 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यूपी में प्रयागराज समेत 11 शहरों में हुई परीक्षा के लिए पांच लाख तीन हजार 750 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से एक लाख 86 हजार 65 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, बिहार के आठ जिलों में परीक्षा के लिए पंजीकृत तीन लाख 25 हजार 689 अभ्यर्थियों से से एक लाख 41 हजार 918 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed