फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   36 lakh rupees stolen by breaking the lock of retired inspector's house

Prayagraj News: रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर का ताला तोड़कर 36 लाख की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
36 lakh rupees stolen by breaking the lock of retired inspector's house
कटरा में जगराम चौराहे के पास घटना, चोरों का नहीं मिला सुराग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कटरा में जगराम चौराहे के पास बेखौफ चोरों ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव के घर से 36 लाख का सामान चोरी कर लिया। इनमें 35 लाख के गहने थे जबकि 80 हजार नकद शामिल हैं। घटना के वक्त रिटायर्ड इंस्पेक्टर अमेठी स्थित अपने पैतृक गांव गए हुए थे और उनके घर पर ताला लगा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन देर रात तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
ओमप्रकाश श्रीवास्तव पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और परिवार सहित जगराम चौराहे के पास रहते हैं। वह मूल रूप से अमेठी जनपद के लोकीपुर मुंशीगंज के रहने वाले हैं। परिवार में पत्नी के अलावा बेटा और बहू हैं। एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है और वह शहर के ही गोविंदपुर मोहल्ले में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे और बहू पिछले दिनों लखनऊ चले गए थे। करीब हफ्ते भर पहले वह भी पत्नी समेत पैतृक गांव अमेठी चले गए। बताया कि उनकी उनका नाती मोहल्ले में ही स्थित एक स्कूल में पढ़ता है जिसे छोड़ने के दौरान बेटी स्कूल की छुट्टी होने तक घर की देखरेख करती है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बेटे को छोड़ने के बाद जब उनकी बेटी घर पहुंची तो भीतर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाने पर अलमारी और बक्से के ताले भी टूटे मिले। बेटी के जानकारी देने पर सुबह 11:00 के करीब वह भी पत्नी समेत आ गए। घर के भीतर जाकर देखने पर पता चला कि अलमारी में रखे 35 लाख के गहने और 80 हजार नकद गायब हैं। सूचना दी गई तो पुलिस आ गई इसके बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस छानबीन में लगी रही लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित की ओर से इस मामले में कर्नलगंज थाने में तहरीर दी गई। हालांकि देर रात तक उन्हें एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई थी। मामले में एसीपी राजीव कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली है। जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed