फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   350 samples sent from quarntine centers across the district 84 reported negative

जिले भर से क्वारंटीन सेंटर्स से भेजे गए 350 नमूने, 84 की रिपोर्ट निगेटि

Tue, 05 May 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
350 samples sent from quarntine centers across the district 84 reported negative
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिले भर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर्स से कुल 350 लोगों के नमूने लेकर मेडिकल कॉलेज को जांच के लिए भेजे हैं। जबकि 84 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई की सूचनानुसार सोमवार को 350 लोगों के जांच के नमूने लिए गए। इनमें से कुछ कालिंदीपुरम में क्वारंटीन किए गए लोगों के हैं जबकि बाकी कोरोवं, मेजा, बारा, शंकरगढ़, सोंरावं, मउआइमा, फूलपुर, हंडिया, करछना तहसीलों से लिए गए हैं। नमूने उन्हीं लोगों के लिए गए हैं, जिनकी टूर हिस्ट्री है। मुंबई, अहदाबाद, सूरत, बड़ौदा, राजस्थान के कोटा, दिल्ली से आने वाले लोगों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। इन स्थानों से आने वाले सभी लोगों की जांच कराई जा रही है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि जिले में 12 सौ से अधिक लोग क्वारंटीन किए गए हैं जबकि 349 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

15220 का स्वास्थ्य परीक्षण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लूकरगंज, कोरावं और सैदाबाद में सोमवार को 15220 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएमओ ने बताया कि लूकरगंज में 37 टीमों द्वारा 1838 घरों के 8048, सैदाबाद में 10 टीमों द्वारा 478 घरों में 2595 और कोरांव ब्लॉक में 11 टीमों द्वारा 880 घरों में 4587 लोगों का स्वाथ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा जिले भर में 1091 आशा एवं फील्ड वर्करों की ओर से 76905 व्यक्तियों का सर्वे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed