फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   33 thousands rupees looted from finance company's employee.

फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से 33 हजार की लूट

Fri, 24 May 2019 01:05 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 May 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
33 thousands rupees looted from finance company's employee.
loot shimla - फोटो : अमर उजाला

मतगणना के लिए छावनी में तब्दील धूमनगंज में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से 33 हजार रुपये लूट लिए। वह मुबारकपुर कोटवा में स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को कंपनी से लेकर रुपये बांटने जा रहा था, इसी दौरान वारदात हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


अली अहमद पुत्र मो. यूसुफ रामबाग मिर्जापुर का रहने वाला है। वह मनौरी स्थित एसबी क्रेडिट लाइन एलटीटी नाम की फाइनेंस कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार को उसे मुबारकपुर कोटवा में स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को रुपये बांटने थे। ऐसे में वह कंपनी से 33 हजार रुपये लेकर बाइक से वहां जाने के लिए निकला। उसने पुलिस को बताया कि वह सूबेदारगंज स्थित रेलवे डॉट पुल के पास पहुंचा था कि तभी वहां पहले से तीन बाइक से खड़े पांच बदमाशों ने उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशों ने उसके सिर पर पत्थर चला दिया। गनीमत रही कि हेलमेट पहने होने की वजह से उसे चोट नहीं आई। उधर, अगले ही पल बदमाश उससे रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। साथ ही मोबाइल भी ले गए।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद राहगीरों की मदद से उसने सूचना दी तो पहले 100 नंबर और फिर धूमनगंज पुलिस पहुंच गई। जांच की गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाने पहुंचकर भुक्तभोगी ने तहरीर दी। धूमनगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में भुक्तभोगी ने बताया कि आरोपियों ने काले रंग का गमछा चेहरे पर बांध रखा था और वह अपाचे बाइक से थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्राफ से लूट करने वाले पकड़ से दूर
उधर कोतवाली में सराफ से चार लाख के गहने लूटने वाले बदमाशों का हफ्ते भर बाद भी पुलिस सुराग नहीं हासिल कर पाई है। चाकघाट, रीवा निवासी सराफ अभिषेक सोनी से 17 मई को चौक से गहने खरीदकर ई-रिक्शे से अलोपी चुंगी जा रहे थे। तभी साउथ मलाका पुलिस चौकी के पास दो बाइक से पहुंचे चार बदमाश पिस्टल सटाकर उनसे गहनों व नकदी भरा बैग लूटकर भाग निकले थे। भुक्तभोगी व्यापारी ने बताया था कि बैग में गहने के साथ ही आठ हजार नकदी समेत करीब चार लाख का सामान था। कोतवाली पुलिस के साथ ही मामले में क्राइम ब्रांच भी लगी है। इसके बावजूद अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। कोतवाली इंस्पेक्टर ने हर बार की तरह यही कहा कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed