फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रदेश को मिले 798 सहायक अभियंता

प्रदेश को मिले 798 सहायक अभियंता

Fri, 03 May 2019 10:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश को मिले 798 सहायक अभियंता
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000000

प्रदेश को मिले 798 सहायक अभियंता
0 यूपीपीएससी ने जारी किया एई भर्ती परीक्षा-2013 का परिणाम
0 एई (सिविल) सिंचाई विभाग के सर्वाधिक 394 पदों पर चयन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने छह साल के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 का परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा के तहत सहायक अभियंता (एई) के 819 रिक्तयों के मुकाबले 798 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर भी उपलब्ध है।
आयोग ने कुल 11 तरह के पदों का परिणाम जारी किया है। इनमें सर्वाधिक 394 पद एई (सिविल) सिंचाई विभाग के हैं। वहीं, एई (मेकेनिकल ) सिंचाई विभाग के 149 और एई (सिविल) पीडब्ल्यूडी विभाग के 148 पद भी शामिल हैं। भूमि विकास एवं जल संसाधन विभाग में भूमि संरक्षण अधिकारी/प्राविधिक अधिकारी के आठ पद उच्च अधिमानयता का पद आवंटित हो जाने के कारण अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके और ये आठ पद खाली रह गए। वहीं, सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (दिव्यांगजन के लिए) (विशेष चयन) के 12 पद उपयुक्त अभ्यर्थी न मिल पाने के कारण खाली रह गए।
विज्ञापन

इस तरह आयोग ने रिक्त रह गए कुल 20 पदों को अग्रेनीत करने का निर्णय लिया है। इन पदों पर भर्ती के लिए पुनर्विज्ञापन होगा। वहीं, हाईकोर्ट में दाखिल विभिन्न याचिकाओं में कोर्ट की ओर से पारित अंतरिम आदेशों के मद्देनजर एई (सिविल) पीडब्ल्यूडी विभाग के एक पद का परिणाम रोक लिया गया है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा परिणाम कोर्ट में दाखिल विभिन्न याचिकाओं में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। अभ्यर्थियों के परिणाम एवं श्रेणीवार/पदवार कटऑऊ अंक जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजत, गौरव, सौरभ ने किया टॉप
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 में अलग-अलग श्रेणियों में रजत गुप्ता, गौरव त्रिपाठी एवं सौरभ मालवीय ने टॉप किया। एई (सिविल) सिंचाई विभाग की श्रेणी में रजत गुप्ता, गौरव गोयल एवं मिलिन मित्तल, पीडब्ल्यूडी (सिविल) में गौरव त्रिपाठी, सौरभ पांडेय एवं सचिव विश्नोई और सिंचाई (मेकेनिकल ) में सौरभ मालवीय, नितिन गुप्ता एवं गौरव शुक्ला ने मेरिट में क्रमश: पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पढ़ाई से ज्यादा करना पड़ा आंदोलन
अभ्यर्थियों को एई भर्ती परीक्षा के परिणाम के लिए पढ़ाई से ज्यादा आंदोलन करना पड़ा। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के तहत सहायक अभियंता (एई) के 819 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन वर्ष 2013 में जारी किया गया था। लिखित परीक्षा वर्ष 2016 में 10, 12 एवं 13 अप्रैल को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों ने रिजल्ट के लिए आयोग में लगातार धरना-प्रदर्शन किया और भूख हड़ताल की। चक्काजाम भी हुआ। बाद में अभ्यर्थियों को कोर्ट से राहत मिली और आयोग ने इस साल दो फरवरी को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया। परीक्षा मे 819 रिक्तियों के सापेक्ष 2641 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया। इनमें से 227 अभ्यर्थी साक्षात्कार में अनुपस्थित रहे।

कई अभ्यर्थियों का दूसरी जगह हो चुका है चयन
आयोग को रिजल्ट देने में छह साल लग गए। इस दौरान तमाम अभ्यर्थियों का चयन दूसरी जगह हो गया। एई (सिविल) पीडब्ल्यूडी के टॉपर गौरव त्रिपाठी मूलत: उरई के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में वह मध्य प्रदेश के भोपाल में पीडब्ल्यूडी में सहायक अभियंता है। अगर मध्य प्रदेश से नौकरी छोड़कर उत्तर प्रदेश में ज्वाइन करते हैं तो वेतन और प्रमोशन पर असर पड़ेगा। गौरव ज्वाइन करेंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं किया है। ऐसे ही स्थिति कई अन्य चयनित अभ्यर्थी के साथ भी है।


अब जेई के परिणाम का इंतजार
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के तहत एई के 819 पदों के साथ अवर अभियंता (जेई) के भी 3222 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग अब तक लिखित परीक्षा का परिणाम जारी नहीं कर सका है। कुछ दिनों पहले जेई के अभ्यर्थियों ने आयोग में धरना-प्रदर्शन भी किया था और तब आयोग के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को बताया था कि कॉपियां जांचने का काम चल रहा है, जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा।

इन पदों पर हुआ चयन
पद के नाम - संख्या
एई (सिविल) इरिगेशन - 394
एई (सिविल) पीडब्ल्यूडी - 148
एई (सिविल) माइनर इरिगेशन - 14
एई (सिविल) ग्राउंड वाटर - 6
एई (सिविल) रूरल इंजीनियरिंग - 62
एई (सिविल) स्पेशल इरिगेशन - 1
एई (मेकेनिकल) इरिगेशन - 149
एई (मेकेनिकल) माइनर इरिगेशन - 7
एई (मेकेनिकल) ग्राउंड वाटर - 4
एई (ईएलई.) रूरल इंजीनियरिंग - 1
एई (एग्रीकल्चर) माइनर इरिगेशन - 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed