{"_id":"5c6c3386bdec2259c53e1b17","slug":"31550594950-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के दौरान नहीं उतरवा सकेंगे परीक्षार्थियों के जूते-मोजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के दौरान नहीं उतरवा सकेंगे परीक्षार्थियों के जूते-मोजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा के दौरान नहीं उतरवा सकेंगे परीक्षार्थियों के जूते-मोजे
0 यूपी बोर्ड सचिव ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को लिखा पत्र
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के समय अब केंद्र व्यवस्थापक छात्र-छात्राओं के जूते-मोजे नहीं उतरवा सकेंगे। यूपी बोर्ड सचिव ने इस बारे में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर इस प्रक्रिया पर रोक लगाने को कहा है। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रदेश के कुछ केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व छात्र-छात्राओं के जूते-मोजे उतरवाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद इस मामले को विधानसभा में विधायक वीर विक्रम सिंह ने उठाया। सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी जिला विद्यालय निरीक्षक अपने जिले के केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दें कि परीक्षा कक्ष में बैठने वाले सभी परीक्षार्थियों के जूते एवं मोजे उतरवाकर परीक्षा न ली जाए, बल्कि परीक्षा से पूर्व ही परीक्षा कक्षों में प्रवेश केसमय परीक्षार्थियों के जूतों-मोजों की अच्छे से जांच अवश्य कर ली जाए। जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा की पवित्रता और शुचिता पर कोई प्रश्नचिह्न न लगे।