{"_id":"5bf0432cbdec226b327d797f","slug":"31542472492-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में जमा होंगी उतर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में जमा होंगी उतर पुस्तिकाएं
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में जमा होंगी उत्तर पुस्तिकाएं
वायस रिकार्डर भी लगेंगे, दो माह तक सुरक्षित रखी जाएगी रिकार्डिंग
सेमेस्टर परीक्षाओं के मद्देनजर राज्य विवि ने जारी किए दिशा-निर्देश
प्रयागराज। इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में दिसंबर विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाएं नकल विहीन हों और परीक्षाओं के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनीता यादव ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
प्राचार्यों से कहा गया है कि परीक्षा के बाद दो घंटे के भीतर उत्तर पुस्तिकाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संबंधित जिले के शासकीय महाविद्यालय के उत्तर पुस्तिका संग्रहण केंद्र में जमा की जाएंगी। परीक्षा के दौरार हर कमरे में वायर रिकार्डर युक्त न्यूनतम दो सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए। रिकार्डिंग कम से कम दो माह तक सुरक्षित रखी जाएगी। अगर किसी प्रबंध के एक से अधिक महाविद्यालय हैं तो उस प्रबंधक के महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र उसी प्रबंध के दूसरे महाविद्यालय में नहीं बनाया जाएगा। इसके अलाव प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाए रखने और उत्तर पुस्तिका की सुरक्षा एवं समुचित रखरखाव के लिए कम से कम लोहे की दो आलमारियां और एक स्टांग रूम होना आवश्यक है।
परीक्षा केंद्र परिसर में चहारदीवारी होनी चाहिए और लोहे के गेट की व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसे महाविद्यालय जहां के प्राचार्य डिबार हैं, वहां बाह्य केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा केंद्र के भीतर गाइड, पुस्तक, कंप्यूटर, मोबाइल एवं कैलकुलेटर अनुमन्य नहीं होंगे। कोई परीक्षा मोबाइल लाता है तो उसके रखरखाव की व्यवस्था परीक्षा केंद्र के बाहर केंद्राध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे। किसी भी परिस्थिति में प्रबंधक का आवास परीक्षा केंद्र परिसर में नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
00
इंटरनेशनल कांफ्रेंस में शामिल होंगे प्रयागराज के प्रो. राजीव
प्रयागराज। प्रयागराज के रहने वाले प्रो. राजीव कुमार भट्ट को 24 एवं 25 नवंबर को शंघाई विश्वविद्यालय, चीन में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल कांफ्रेंस में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बुलाया गया है। प्रो. भट्ट वहां अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। प्रो. भट्ट वर्तमान में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।