फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गृह जनपद में तैनात प्रवक्ताओं का होगा तबादला

गृह जनपद में तैनात प्रवक्ताओं का होगा तबादला

Sun, 22 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
गृह जनपद में तैनात प्रवक्ताओं का होगा तबादला
सभी केंद्र
विज्ञापन

--------
गृह जनपद में तैनात प्रवक्ताओं का होगा तबादला
0 समूह ‘क’ श्रेणी में होने के कारण गृह जनपद में नहीं हो सकती तैनाती
0 शिक्षा निदेशालय ने जारी की 81 प्रवक्ता की सूची, आपत्तियां भी ली गईं
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शासन ने वर्षों से गृह जनपद में जमे राजकीय डिग्री कॉलेजों के प्रवक्ताओं का गैर जनपद तबादला करने का निर्णय लिया है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश भर में तैनात 81 प्रवक्ताओं की सूची जारी कर उनसे शनिवार शाम चार बजे तक आपत्ति मांगी गईं थीं। राजकीय डिग्री कॉलेजों के प्रवक्ता समूह ‘क’ श्रेणी में आते हैं और इस श्रेणी के अफसरों को गृह जनपद में तैनाती नहीं मिल सकती है।

प्रदेश के कई जिलों से शिकायतें मिलने के बाद शासन ने महाविद्यालयों से इस बाबत सूचना मांगी थी। महाविद्यालयों की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर सहायक निदेशक, उच्च शिक्षा संजय कुमार सिंह की ओर से 81 प्रवक्ताओं की सूची जारी गई और उनसे शनिवार शाम चार बजे तक साक्ष्य सहित अपनी आपत्ति शिक्षा निदेशालय के ई-मेल पर भेजने को कहा गया। इनमें इलाहाबाद में तैनात तीन प्रवक्ताओं के नाम भी शामिल हैं। दो प्रवक्ता गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नैनी और एक प्रवक्ता गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज सैदाबाद में तैनात हैं। कार्मिक विभाग के सख्त निर्देश हैं कि समूह ‘क’ श्रेणी के किसी भी अफसर को गृह जनपद में तैनात नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद प्रदेश के विभिन्न जिलों 81 प्रवक्ता वर्षों से गृह जनपद में ही तैनात हैं जबकि इन्हें समूह ‘क’ श्रेणी के अफसरों के समान सभी सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही इन्हें किस भी विभाग में समूह ‘क’ श्रेणी के अफसर के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भी तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed