फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आसमान में जाबांजों के करतब देखकर खुली रह गई आंखे

आसमान में जाबांजों के करतब देखकर खुली रह गई आंखे

Sat, 21 Oct 2017 09:46 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
आसमान में जाबांजों के करतब देखकर खुली रह गई आंखे
जवानों ने दिखाई जांबाजी, आसमान में की कलाबाजी
विज्ञापन

0 भारतीय वायुसेना के 85वें स्थापना दिवस पर एयर शो का आयोजन
0 चेतक, सारंग, मिग-21, सुखोई 30 आदि विमानों ने दिखाए करतब
0 मध्य वायु कमान बम्हरौली में आयोजन के दौरान जवानों ने जीता दिल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
भारतीय वायु सेना के जांबाज जवानों ने शनिवार को आसमान में एक से बढ़कर एक करतब दिखाएं। बम्हरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जवानों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन से हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया। दुश्मनों के ठिकानों पर कहर बरपाने वाले सेना के युद्धक विमानों की कलाबाजियां देखकर लोगों की भी आंखें खुली की खुली रह गईं। तकरीबन घंटे भर के एयर शो में वायु सेना के जवानों ने दिखा दिया कि वे किसी से कम नहीं। एयरफोर्स के जवानों ने ये कारनामे भारतीय वायु सेना के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिखाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एयर मार्शल एसबीपी सिन्हा रहे।
जवानों ने जीत लिया दिल
सुबह 11 बजे के आसपास बम्हरौली में एयर शो शुरू हुआ। इस दौरान वायुसेना के आकाश गंगा दल के जवानों ने डेयर डेविल जंप के साथ प्रदर्शन की शुरुआत की। जवानों ने विमान से छलांग लगाई तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। कुछ सेकंड हवा में रहने के बाद उनके पैराशुट खुल गए। नारंगी, सफेद और हरे रंग के पैराशुट जब आसमान में खुले तो वह दृश्य देखने लायक था।
विज्ञापन

तीर की तरह गुजरे तीन मिग-21
आकाश गंगा शो के बाद वहां आसमान से तीन मिग-21 गुजरे। उसे देखकर लगा कि एक साथ तीन तीर ऊपर से गुजर गए हो। मिग-21 के पीछे विजय के प्रतीक को प्रदर्शित करते हुए तीन किरण एमके-टू वायुयान तथा चेतक हेलीकॉप्टर गुजरे। एयर शो के दौरान ऐसा मौका आया जब एसयू-30 विमान वहां से गुजरे। इसे देख वहां मौजूद दर्शक आश्चर्यचकित हो गए। तमाम दर्शक इस दौरान वहां चीखने भी लगे। बता दें कि आठ अक्तूबर को वायुसेना का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को एयर शो आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारंग हेलीकॉप्टर ने की हवाई कलाबाजी
एयर शो के दौरान सारंग हेलीकॉप्टर की कलाबाजियां देख दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इस दौरान इनवर्टेड वाइन ग्लास फार्मेशन, लाइन एस्टर्न तथा स्टार मैनीवर्स फार्मेशन में उड़ान भर कर हेलीकॉप्टरों ने दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस दल द्वारा सारंग स्प्लिट का भी हवाई प्रदर्शन किया गया। इसमें हेलीकॉप्टर ने एक दूसरे को क्रास किया। इस दौरान सुखोई और सूर्य किरण ने भी प्रदर्शन किया। एयर शो में तीन सूर्य किरण विमान से नारंगी, सफेद और हरे धुएं ने भी आसमान में तिरंगा बना दिया।

स्कूली बच्चों एवं दर्शकों से भी की बातचीत
एयर शो देखने के लिए वायुसेना की ओर से शहर के कुछ स्कूलों के बच्चों को भी बुलाया गया था। एयर शो समाप्त होने के बाद बच्चों को विभिन्न युद्धक विमानों, हेलीकॉप्टर, ग्लाइटर आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान सारंग तथा आकाश गंगा दल ने दर्शकों एवं स्कूली बच्चों से बातचीत भी की। बच्चों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब भी दिए। यहां बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे भी वायुसेना का हिस्सा बनें। पंफलेट आदि का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed