फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चयन बोर्ड के गठन की मांग पर होगी तालाबंदी

चयन बोर्ड के गठन की मांग पर होगी तालाबंदी

Mon, 02 Oct 2017 09:31 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
चयन बोर्ड के गठन की मांग पर होगी तालाबंदी
चयन बोर्ड के गठन की मांग पर होगी तालाबंदी
विज्ञापन

0 16 अक्तूबर से आंदोलन शुरू करने की प्रतियोगी छात्र कर रहे हैं तैयारी
0 माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने इसी माह बोर्ड के गठन का दिया है आश्वासन
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में कामकाज ठप है। इससे प्रतियोगी छात्रों की चिंता बढ़ रही है। वैसे माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रतियोगी छात्रों को अक्तूबर में चयन बोर्ड के गठन का आश्वासन दिया है, लेकिन अक्तूबर में ऐसा होने की उम्मीद कम है। ऐसे में प्रतियोगी छात्रों ने 16 अक्तूबर से चयन बोर्ड में तालाबंदी का निर्णय लिया है। इसके लिए तैयारी भी शुरू हो गई है।
चयन बोर्ड भंग होने से टीजीटी, पीजीटी 2016 की परीक्षा पर संकट खड़ा हो गया है। इस परीक्षा के लिए तकरीबन सात लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ने यह परीक्षा आठ से 29 अक्तूबर के बीच कराने का कार्यक्रम जारी किया था लेकिन उनके इस्तीफे और चयन बोर्ड भंग होने के बाद परीक्षा कब होगी, इस पर शासन से अब तक कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी हुआ है। इसके पहले प्रतियोगी छात्रों ने लखनऊ में मंत्री डॉ.शर्मा से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने अक्तूबर में चयन बोर्ड के गठन का आश्वासन दिया लेकिन इसे लेकर अभी किसी तरह की सुगबुगाहट नहीं है।
विज्ञापन


इससे प्रतियोगी छात्रों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनकी नाराजगी का कारण यह भी है कि अगर चयन बोर्ड और उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के स्थान पर एक आयोग का गठन होना है तो इसके लिए कैबिनेट की पिछली बैठक में प्रस्ताव पास क्यों नहीं हुआ। ऐसे में प्रतियोगी छात्र मोर्चा ने 16 अक्तूबर से चयन बोर्ड में तालाबंदी का निर्णय लिया है। प्रतियोगी छात्र शेर सिंह, अनिल कुमार आदि इसके लिए लगातार प्रतियोगियों के संपर्क में हैं और तालाबंदी के रूप में बड़ा आंदोलन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि 15 अक्तूबर तक सरकार के फैसले का इंतजार किया जाएगा। ऐसा इसलिए भी कि उसी दिन टीईटी है। इस परीक्षा के बाद आंदोलन में बड़ी संख्या में प्रतियोगी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed