फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हेरीटेज वॉक

हेरीटेज वॉक

Wed, 27 Sep 2017 09:03 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
हेरीटेज वॉक
हेरीटेज वॉक से खुले पर्यटन के द्वार
विज्ञापन

0 पर्यटन मंत्री ने विश्व पर्यटन दिवस पर पोस्टर स्लोगन, मानचित्र जारी किए
0 मंडलायुक्त ने कहा हेरीटेज वॉक की तर्ज पर ही शीघ्र शुरू होगा संगम वॉक
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
संगमनगरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए हेरीटेज वॉक के रूप में पहला कदम विश्व पर्यटन दिवस पर उठाया गया। हेरीटेज वॉक का शुभारंभ प्रदेश की पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने किया। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा स्थल से शुरू पहले हेरीटेज वॉक को हरी झंडी दिखाई गई। इसमें 100 से अधिक वॉकर्स ने भागीदारी की।
इस असवर पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि हेरीटेज वॉक का उद्देश्य इलाहाबाद के ऐतिहासिक स्थलों से देश-विदेश के लोगों को परिचित कराना है। हेरीटेज वॉक के पोस्टर स्लोगन एवं हेरीटेज मानचित्र भी जारी किए गए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि हेरीटेज वॉक के जरिए जिले के सभी ऐतिहासिक स्थलों को चिह्नित करने के साथ उनका सुंदरीकरण करके उसे लोगों के सामने दर्शनीय स्थल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने हेरीटेज वॉक में रखे जाने वाले गाइड को पूरी तरह से प्रशिक्षित करने तथा उन्हें पर्यटन स्थलों के बारे में पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया। शहर में चंद्रशेखर आजाद पार्क, अकबर का किला, खुसरोबाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय आदि ऐसे कई पर्यटक स्थल हैं, जिन्हें विकसित कर देश-विदेश से आने वाले लोगों को हेरीटेज वॉक के जरिए जोड़ा जा सकता है। इसके लिए गाइड भी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


हेरीटेज वॉक के जरिए शहर के बारे में जान सकेंगे
कमिश्नर डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि हेरीटेज वॉक इलाहाबाद को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने हेतु एक बड़ा कदम है। इससे लोगों को जिले के ऐतिहासिक स्थलों को जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने जल्द ही संगम वॉक भी शुरू करने की बात कही। बताया कि हेरीटेज वॉक को जनसहयोग से सफल बनाया जाएगा। डीएम संजय कुमार ने कहा कि हेरीटेज वॉक के जरिए लोगों को रोजगार मिलेगा। दूरदराज से आने वाले लोगों के लिए अधिकांशतया स्वराज भवन, आनंद भवन और संगम ही आकर्षण का केंद्र रहते हैं। हेरीटेज वॉक के जरिए अब पर्यटकों को अधिक विकल्प मिलेंगे और उन्हें अधिक जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ पूरी हुई वॉक
हेरीटेज वॉक उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से विश्व पर्यटन दिवस की थीम ‘सब्सटेनेबल टूरिज्म अ टूल फॉर इंप्लायमेंट’ पर आधारित थी। हेरीटेज वॉक आजाद पार्क के गेट नंबर तीन शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा से प्रारंभ होकर इलाहाबाद संग्रहालय, पब्लिक लाइब्रेरी, पार्क के गेट नंबर दो से बाहर निकलकर इलाहाबाद विवि के विज्ञान संकाय के म्योर कॉलेज, विजयानगरम हॉल, गणित विभाग के बाद वनस्पति विज्ञान विभाग से विज्ञान संकाय से बाहर निकलकर यूनियन हॉल प्राचीन इतिहास विभाग, सीनेट हॉल से बाहर निकलकर केपीयूसी हास्टल वेलवेडियर प्रिंटिंग प्रेस स्वराज भवन के सामने भारद्वाज आश्रम होते हुए चंद्रशेखर आजाद पार्क पर आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव सहित शहर के विशिष्टजन शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed