{"_id":"59a1cad54f1c1bf51e8b4a96","slug":"31503775445-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरदास करने को जुटी संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरदास करने को जुटी संगत
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरदास करने को जुटी संगत
0 गुरुद्वारा खुल्दाबाद में गुरुग्रंथ सहिब का प्रकाशोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाशोत्सव श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारा खुल्दाबाद में शनिवार को शुरू हुआ। अरदास करने को संगत जुटी। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन सुनाकर निहाल किया।
रागी कुलतार सिंह ने कहा कि पांचवें गुरु अर्जुन देव जी ने गुरु एवं भक्तों की वाणी का संग्रह श्रीगुरुग्रंथ साहिब का संपादन करके हरमंदिर साहिब अमृतसर में स्थापित किया था। दसवें गुरु गोविंद सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब को ही गुरु मनाने का निर्देश दिया। अमरजीत सिंह ने शबद कीर्तन सुनाया। इसके बाद लंगर हुआ। प्रसाद पाने को देर रात तक लोगों का तांता लगा रहा। अध्यक्ष सरदार जोगिन्दर सिंह ने संगत को गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाशोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाशोत्सव में रविवार को गुरुद्वारा पहुंचने की बात कही। महामंत्री प्रीतम सिंह के मुताबिक रविवार को सुबह नौ बजे श्रीसहज पाठ की समाप्ति के बाद कीर्तन, गुरुवाणी विचार के बाद लंगर होगा।
गुरुद्वारा साध संगत अलोपीबाग में प्रकाशोत्सव आज
गुरुद्वारा साध संगत अलोपीबाग में श्रीगुरुग्रंथ साहिब का प्रकाशोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। सरन सिंह के मुताबिक बलवंत सिंह बग्गा परिवार की ओर से यह कार्यक्रम 31 वर्षों से मनाया जा रहा है।