फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब बंटेंगी किताबें

प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब बंटेंगी किताबें

Mon, 26 Jun 2017 07:43 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब बंटेंगी किताबें
प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब बंटेंगी किताबें
विज्ञापन

0 एक जुलाई से खुल रहे विद्यालय, जिले के विद्यालयों में इसी दिन से किताबों का वितरण शुरू होने की संभावना
0 बीएसए कार्यालय पहुंचने लगीं किताबें, पहले चरण में दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में होगा वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को किताबों का वितरण तीन माह की देरी से ही सही, जुलाई में शुरू हो जाएगा। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को वितरित करने के लिए किताबें बीएसए कार्यालय में पहुंचने लगीं हैं। कक्षा सात की किताबें आ भी गईं हैं। अगले कुछ दिनों में कक्षा एक से आठ तक की सभी किताबें आने की उम्मीद है। एक जुलाई से विद्यालय खुलने पर किताबों का वितरण होगा। दूरदराज के ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों में पहले किताबें पहुंचाने की योजना है।
पिछले वर्ष भी विद्यालयों में किताबें समय से नहीं पहुंच सकी थीं, जिससे पढ़ाई काफी पिछड़ गई थी। कुछ किताबें जुलाई में वितरित करने के बाद अक्तूबर, नवंबर तक विद्यालयों में यह काम होता रहा। इसके पहले के वर्षों में भी स्थिति कमोबेश यही रही। समय से किताबें न पहुंचने से कई विद्यालयों में शिक्षक पुरानी किताबों से किसी तरह कोर्स पूरा करा रहे थे, लेकिन इस वर्ष शायद ऐसी नौबत न आए, क्योंकि प्रदेश में सरकार बदलने का असर प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा पर दिखने लगा है। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की यूनीफॉर्म का रंग बदला जा चुका है। विद्यार्थी अब खाकी के बजाए सफेद और लाल रंग चेकदार शर्ट और चॉकलेटी कलर की पैंट तथा छात्राएं चॉकलेटी स्कर्ट पहनेंगी।
विज्ञापन

इस बीच किताबें भी समय से आने की संभावना इसलिए भी जाग गई है, क्योंकि अधिकारियों ने समय से किताबें आने का आश्वासन दिया है। बीएसए कार्यालय में दो दिन पहले कक्षा सात की किताबों को लाद कर ट्रक पहुंचा। बीएसए संजय कुशवाहा के मुताबिक अन्य कक्षाओं की विभिन्न विषयों की किताबें अगले कुछ दिनों में यहां पहुंच जाएंगी। इसके बाद उनका वितरण शुरू कराया जाएगा। प्रयास होगा कि एक जुलाई से सत्र शुरू होने के पहले सभी विद्यालयों तक किताबें पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालयों में साफ सफाई के निर्देश
एक जुलाई से विद्यालय खुलने के पहले वहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की तैयारी भी हो गई है। बीएसए संजय कुशवाहा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया है। उन्होंने कक्षाओं की साफ-सफाई के साथ खासतौर पर शौचालयों की स्थिति दुरुस्त कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed