फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   3 percent increase in dearness allowance fixed, DA will be 34 percent, know who will get its benefit

खुशखबर : महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि तय, 34 फीसदी हो जाएगा डीए, जानें किसे मिलेगा इसका लाभ

Mon, 31 Jan 2022 08:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 08:40 PM IST
सार

वेतन एवं पेंशन निर्धारण मामले के जानकार एजी ब्रदरुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने बताया कि दिसंबर महीने का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आ गया है।

विज्ञापन
3 percent increase in dearness allowance fixed, DA will be 34 percent, know who will get its benefit
prayagraj news : DA - फोटो : prayagraj

विस्तार

महंगाई भत्ते (डीए एवं डीआर) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी तय हो गई है। इस तरह से जनवरी महीने से 34 फीसदी डीए हो जाएगा। लाखों केंद्रीय एवं राज्य कर्मियों तथा पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन



वेतन एवं पेंशन निर्धारण मामले के जानकार एजी ब्रदरुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने बताया कि दिसंबर महीने का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आ गया है।


उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जनवरी में सूचकांक 340, फरवरी में 343, मार्च में 344, अप्रैल में 346, मई में 347, जून में 350, जुलाई में 354, अगस्त में भी 354, सितंबर में 355, अक्तूबर में 360, नवंबर में 362 तथा दिसंबर में 361 था।

विज्ञापन

अभी 31 फीसदी डीए मिल रहा है
इस तरह से 12 महीनों के सूचकांक का योग 4216 तथा औसत 351.33 है। निर्धारित फार्मूले के तहत इस पर महंगाई भत्ता 34.4 प्रतिशत होगा। चूंकि डीए का निर्धारण पूर्णांक में होता है।


ऐसे में जनवरी से 34 फीसदी डीए देय होगा। अभी 31 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इस तरह से जनवरी के वेतन से डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed