{"_id":"5ffb586b8ebc3e32a5730205","slug":"28-new-covid-positive-37-healthy-no-death-city-desk-news-ald2963756149","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: 28 नए कोविड पॉजिटिव, 35 ने कोरोना को दी मात, कोई मौत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: 28 नए कोविड पॉजिटिव, 35 ने कोरोना को दी मात, कोई मौत नहीं
Mon, 11 Jan 2021 01:11 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण से राहत रही। कुल 28 नए लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 35 लोगों ने कोरोना को मात दी। लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक रविवार को जिले में 5145 लोगों की कोरोना जांच की गई। राहत की बात रही संक्रमितों का आंकड़ा 28 रहा। वहीं जिन 37 लोगों ने कोरोना को मात दी, उनमें आठ को विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 29 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि जिले में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। यह आंकड़ा अब 438 पर आ गया है। वहीं सर्वाधिक 40 संक्रमित मरीज एल थ्री एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। कालिंदीपुरम कोविड केयर सेंटर में 15, बेली में 20 तथा यूनाइटेड मेडिसिटी में 14 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक सक्रमितों में बैंक ऑफ बड़ौदा रीजनल आफिस के पीओ, सिविल लाइंस बस अड्डा के पास स्थित एक कांवेंट स्कूल के शिक्षक और नेवादा स्थित एक इंटर कॉलेज के शिक्षक भी शामिल हैं।