{"_id":"5ce052f4bdec2207790751c3","slug":"25-marks-for-phd-in-college-api-score","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के एपीआई स्कोर में पीएचडी के लिए 25 अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज के एपीआई स्कोर में पीएचडी के लिए 25 अंक
Sun, 19 May 2019 12:16 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 May 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालयों की तरह कॉलेजों में भी शिक्षक भर्ती के दौरान एपीआई स्कोर में हाईस्कूल, इंटर के अंक नहीं जुड़ेंगे, लेकिन एकेडमिक स्कोर, रिसर्च पब्लिकेशन और टीचिंग एक्सपीरियंस के लिए दिए जाने वाले अंक विश्वविद्यालयों के एपीआई स्कोर से भिन्न होंगे। पीएचडी के लिए एपीआई स्कोर में अधिकतम 25 अंक ही जोड़े जाएंगे, जबकि विश्वविद्यालयों में पीएचडी के लिए एपीआई स्कोर में अधिकतम 30 अंक का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में शिक्षकों के 119 पदों पर भर्ती होनी है। वहीं, सीएमपी डिग्री कॉलेज में भी तीन विषयों में भर्ती होनी है। राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में भी शिक्षक भर्ती बाकी है। वहीं अन्य कॉलेजों में भर्ती हो चुकी है। ऐसे में इन कॉलेजों को भी इविवि की तरह यूजीसी रेगुलेशन-2018 के तहत शिक्षक भर्ती करनी होगी। कॉलेजों में शिक्षक भर्ती के दौरान स्नातक में 80 फीसदी से अधिक नंबर होने पर अधिकतम 21 अंक, जेआरएफ के लिए अधिकतम 10, नेट के लिए अधिकतम आठ, स्लेट/सैट के लिए अधिकतम पांच, रिसर्च पब्लिकेशन के लिए छह, टीचिंग/पोस्ट डॉक्टोरल एक्सपीरियंस के लिए 10, अवार्ड के लिए तीन अंक एपीआई स्कोर में जुड़ेंगे। एपीआई स्कोर के आधार पर ही अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन