फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   24 hours have passed, Rajinikanth has not landed from the bridge yet

24 घंटे बीते, अभी तक पुल से नहीं उतरा रजनीकांत

Wed, 18 Sep 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
24 hours have passed, Rajinikanth has not landed from the bridge yet
नए यमुना पुल के पिलर पर तिरंगा झंडा लेकर चढ़ा युवक, मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची - फोटो : NAINI
प्रयागराज। नए यमुना पुल के पिलर नंबर 18 पर सोमवार की शाम को चढ़ा मांडा का युवक रजनीकांत अभी तक उतरा नहीं है। 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत गया है। उसकी रखवाली के लिए दो सिपाही व पुल का सुरक्षा गार्ड लगातार वहां पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मांडा थाने की पुलिस के जरिए उसके घरवालों को सूचना भेजी गई है लेकिन, अभी तक कोई आया नहीं है। मांडा निवासी रजनीकांत सोमवार की शाम तिरंगा लेकर चढ़ गया था। पता चलते ही नैनी एवं कीडगंज पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। देर रात उसने ऊपर से एक पर्ची फेंकी थी। जिसमें लिखा था कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का जब तक इसरो से संपर्क नहीं हो जाता, तब मैं चंद्रयान-2 के लिए प्रार्थना करता रहूंगा।
विज्ञापन

मांडा के बंगलिया पहाड़ी में गौशाला के लिए मुफ्त में जमीन के लिए रजनीकांत नए पुल के इस पिलर पर अब तक चार बार चढ़ चुका है। पिछली बार ठंड के मौसम में चढ़ा था और तीन दिन बाद नीचे उतरा था। एसएसआई नैनी अरविंद सिंह का कहना है कि मांडा पुलिस के जरिए परिवार वालों को सूचना दी गई है। अभी तक कोई आया नहीं है और न ही वह उतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात है कि नए यमुना पुल के पिलर नंबर 18 पर सोमवार की शाम को एक युवक तिरंगा झंडा लेकर चढ़ गया। वह पुल के बीच में झंडा बांधकर बैठ गया। पता चलते ही नैनी एवं कीडगंज पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। देर रात उसने ऊपर से एक पर्ची फेंकी जिसमें लिखा था ‘चंद्रयान 2 के लेंडर विक्रम का संपर्क इसरो नहीं हो जाता तब मैं चंद्रयान 2 के लिए प्रार्थना करता रहूंगा- रजनीकांत’। पुलिस के अनुसार अभी स्पष्ट रूप से तो यह नहीं कहा जा सकता कि वह रजनीकांत ही है लेकिन आशंका है कि वह रजनीकांत ही है। बता दें कि मांडा के बंगलिया पहाड़ी में गोशाला के लिए मुफ्त में जमीन के लिए मांडा का रहने वाला रजनीकांत नए पुल के इस पिलर पर अब तक चार बार चढ़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed