फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   22 upper primary and 12 high schools will be upgraded in the district

जिले में 22 उच्च प्राथमिक और 12 हाईस्कूल होंगे उच्चीकृत 

Tue, 06 Jul 2021 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Jul 2021 09:44 PM IST
सार

  • जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से शासन से की गई सिफारिश

विज्ञापन
22 upper primary and 12 high schools will be upgraded in the district
education - फोटो : Demo Pic

विस्तार

जिले के 22 उच्च प्राथमिक एवं 12 हाईस्कूलों को उच्चीकृत किया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत इन विद्यालयों को उच्चीकृत करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा की ओर से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरांव,  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनवे शंकरगढ़,  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हंडिया,  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  संसारपुर कोरांव,  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिघिया मांडा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरांव मेजा,  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दांदूपुर चाका,  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदौत फूलपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहब्बतगंज चाका, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंवरपट्टी उरुवा और  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरसा उरुवा को राजकीय इंटर कॉलेज के रूप में उच्चीकृत करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय रामदास होलागढ़, उच्च प्राथमिक विद्यालय गोरारी हंडिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय मनैया करछना, उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरा एवं मुबारकपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कौड़िहार प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय जनका, उच्च प्राथमिक विद्यालय मदारीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय करेंहदा कौड़िहार द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय बसहरा कोरांव,उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मनही कौंधियारा,उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरी मांडा, उच्च प्राथमिक विद्यालय कपसा एवं हरभानपुर फूलपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय जमशेदपुर सैदाबाद, उच्च प्राथमिक विद्यालय बघला एवं डेरा शंकरगढ़, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुआसरा एवं शिवगढ़ सोरांव, उच्च प्राथमिक विद्यालय समोगर चाका को हाईस्कूल बनाने की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed