फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   22 thousand people sought help on the help line number 1920 of Smart City

स्मार्ट सिटी के हेल्प लाइन नंबर 1920 पर 22 हजार लोगों ने मांगी मदद

Wed, 22 Apr 2020 06:48 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Apr 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
22 thousand people sought help on the help line number 1920 of Smart City
prayagraj news - फोटो : prayagraj

संगम नगर में कोविड -19 से बचाव के लिए लॉक डाउन प्रतिबंधों के दौरान शहरियों और ग्रामीणों की मदद को टोल फ्री नंबर 1920 जारी किया गया। इस हेल्पलाइन नंबर पर सोमवार तक कुल 22142 कॉल आईं। जिनमें एक हजार से अधिक का त्वरित निस्तारण किया गया। शेष लोगों तक 24 घंटे के भीतर मदद पहुंचाई गई। मदद मांगने वालों में सर्वाधिक 66 फीसदी लोग खाद्यान्न की उपलब्धता चाह रहे थे। 

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के इंट्रीगेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) के कंट्रोल रूम में विशेषज्ञों के साथ आईटी एक्सपर्टों की टीम लगाई गई है। लॉक डाउन के दौरान टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर पर बुनियादी सुविधाओं के साथ राशन, दवा, डॉक्टर ऑन कॉल की सुविधा भी दी गई। शहर के 47 इलेक्ट्रानिक्स डिस्पले बोर्डों से कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

22 thousand people sought help on the help line number 1920 of Smart City
prayagraj news - फोटो : prayagraj

28 मार्च से शुरू इस सेवा के माध्यम से शहरियों को यहां से यह भी बताया गया कि नगर निगम की ओर से कराए जा रहे सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का शेड्यूल क्या है। किन इलाकों में टीम पहुंची और अगले दिन का क्या कार्यक्रम है। साथ ही लोगों को जरूरत के मुताबिक एंबुलेंस, दवा और डॉक्टरों से परामर्श दिलाने की व्यवस्था कराई गई।

साथ ही बाहर से आए लोगों को पुलिस की मदद मुहैया कराकर गंतव्य या शेल्टर होम तक पहुंचाया गया। साथ ही लोगों को वह गांव के हों या शहरी, सभी को सफाई, पेयजल, डॉक्टर, दवा, भोजन आदि की उपलब्धता कराई गई।

22 thousand people sought help on the help line number 1920 of Smart City
prayagraj news - फोटो : prayagraj
19 अप्रैल तक 1920 पर 23 दिनों में 19 अप्रैल तक 22142 लोगों ने कॉल कर मदद मांगी। दो से दस अप्रैल तक कोविड-19 की जानकारी से पहले भोजन की व्यवस्था संबंधी फोन आए। लोगों को कम्युनिटी किचेन के साथ सरकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के नंबर उपलब्ध कराकर भोजन की व्यवस्था कराई गई। ऐसे लोगों की संख्या 12 हजार से अधिक है। नि:शुल्क राशन पाने वाले इसमें शामिल नहीं है। 

स्मार्ट सिटी की टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 1920 पर कॉल के आधार पर लोगों तक मदद पहुंचाने का काम किया गया है। सफाई, पेयजल, दवा, भोजन ही नहीं लोगों को एंबुलेंस आदि की सेवाएं देकर फीडबैक लिया गया। डॉक्टरों से परामर्श दिलाने और कोविड-19 से बचाव की जानकारी के लिए बहुतायत में लोगों ने संपर्क किया। स्मार्ट सिटी के माध्यम से हम लोगों की मदद का सिलसिला जारी रखेंगे। - रवि रंजन, नगर आयुक्त/सीईओ स्मार्ट सिटी प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed