फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मुंडेरा मंडी में अफरातफरी, देर रात तक जमा हुई ईवीएम

मुंडेरा मंडी में अफरातफरी, देर रात तक जमा हुई ईवीएम

Mon, 13 May 2019 01:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
मुंडेरा मंडी में अफरातफरी, देर रात तक जमा हुई ईवीएम
मुंडेरा मंडी में अफरातफरी, देर रात तक जमा हुईं ईवीएम
विज्ञापन


मशीनें लेकर कतार में खड़े रहे चुनावकर्मी
ईवीएम जल्दी जमा करने की लगी रही होड़

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उधर मतदान के बाद धूमनगंज स्थित मुंडेरा मंडी में शाम से ही अफरातफरी का माहौल रहा। यहां देर रात तक ईवीएम जमा होती रहीं। उधर थका देने वाली ड्यूटी के बाद कर्मचारी भी जल्द से जल्द घर पहुंचने को बेताब रहे। ऐसे में उनके बीच ईवीएम पहले जमा करने की भी होड़ लगी रही।

शाम सात बजे के करीब ईवीएम लेकर चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी मुंडेरा मंडी पहुंचने लगे थे। ट्रैफिक पुलिस की ओर से पहले ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए इस मार्ग से होकर कानपुर जाने वाले वाहनेां के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया था। इसके बावजूद इस मार्ग पर आपाधापी की स्थिति बनी रही। हर बीतते पल के साथ वहां ईवीएम लेकर पहुंचने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही थी। ऐसे में ईवीएम जल्दी जमा करने को लेकर वहां धक्कामुक्की भी हुई। हालात यह हुए कि शाम से शुरू हुआ ईवीएम जमा करने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। ईवीएम जमा होने के बाद स्ट्रांग रूम में रखवाई गईं। उधर ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां पुलिस के साथ ही पीएसी व अर्धसैनिक बल के जवान भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed