{"_id":"5b0f09e24f1c1b8d6e8b5782","slug":"21527712226-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 5 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 5 जून से
Updated Thu, 31 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश पांच जून से
11 क्षेत्रीय कार्यालय के 800 केंद्रों में लिए जाएंगे दाखिले
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के सत्र जुलाई-2018 की प्रवेश प्रक्रिया पांच जून से प्रारंभ होगी। प्रदेश के सभी 11 क्षेत्रीय केंद्रों इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, कानपुर, आगरा, झांसी, नोएडा, मेरठ तथा फैजाबाद से संबद्ध 800 से अधिक अध्ययन केन्द्रों में शिक्षार्थी ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे।
प्रवेश प्रभारी डॉ. आरपीएस यादव के मुताबिक विश्वविद्यालय ने इस बार इंटरमीडिएट उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। परंपरागत विश्वविद्यालयों में सीटों की सीमित संख्या होने के कारण प्रवेश से वंचित शिक्षार्थियों के लिए मुक्त विश्वविद्यालय ने कई रोजगारपरक एवं कौशल विकास युक्त कार्यक्रम प्रारम्भ किए हैं। वर्तमान में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग तथा कृषि के क्षेत्र में रोजगारपरक कार्यक्रमों के तहत डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर, डिप्लोमा इन एग्री बिजनेस मैनेजमेंट, सर्टीफिकेट इन गुड्स एंड सर्विस टैक्स (सीजीएसटी) तथा एकल विषय में द्वि-वर्षीय प्रमाण पत्र कार्यक्रम (कला एवं विज्ञान वर्ग) आदि इस सत्र से प्रारंभ हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की बेवसाइट ‘‘डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू यूपीआरटीओयू डॉट एसी डॉट इन’’ पर उपलब्ध है। आवेदन की सरल प्रक्रिया के तहत छात्र ऑनलाइन प्रवेश लेकर प्रिंट आउट अपने संबंधित अध्ययन केन्द्र पर जमा कर सकते हैं।