फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में 21 इलाहाबादियों को जगह

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में 21 इलाहाबादियों को जगह

Sun, 11 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में 21 इलाहाबादियों को जगह
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल हुए कई इलाहाबादी
विज्ञापन

0 केशव और विनोद सोनकर बने स्थायी आमंत्रित सदस्य
0 कार्यसमिति सदस्यों में से 21 भाजपाई इलाहाबाद के
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की सूची शनिवार की रात जारी कर दी गई। सूची में 32 स्थायी आमंत्रित सदस्यों में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर को शामिल किया गया है। एमएलसी डा. यज्ञदत्त शर्मा को पदेन स्थायी सदस्य एवं 38 विशेष आमंत्रित सदस्यों में योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी को जगह दी गई है।
इसके अलावा 358 सदस्यीय प्रदेश कार्य समिति में इलाहाबाद से 21 भाजपा नेताओं को जगह दी गई है। इस बार कुछ पुराने चेहरों को कार्य समिति से बाहर कर दिया गया है, जबकि पिछली कार्य समिति में शामिल कुछ लोगों को बरकरार रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा जारी की गई सूची में जिन्हें सदस्य बनाया गया है उसमें डा. कृर्तिका अग्रवाल, डा. एलएस ओझा, शशि वार्ष्णेय, अनामिका चौधरी, योगेश शुक्ला, मुरारीलाल अग्रवाल, नरेंद्र कुमार सिंह गौर, नरेंद्र देव पांडेय, विभूति नारायण सिंह, प्रभाशंकर पांडेय, रणजीत कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह, रामरक्षा द्विवेदी, राजेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र चौधरी, उमेश द्विवेदी, जनार्दन मिश्रा, अमरनाथ यादव, गणेश केसरवानी, कमला सिंह , कविता यादव के नाम शामिल है।
विज्ञापन

00000000000000
प्रदेश मंत्री का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में शनिवार को प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य का स्वागत किया गया। शुक्रवार को भाजपा के पदाधिकारियों की सूची में गोविंद नारायण और अमर पाल मौर्य को प्रदेश संगठन में दोबारा दायित्व मिलने पर भाजपाइयों ने पार्टी कार्यालय में जश्न भी मनाया। यहां मिठाई भी वितरित की गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, रविंद्र मिश्र, रवि केसरवानी, श्याम चंद्र हेला आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यालय में पूर्व जिला महामंत्री विभव नाथ भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांसद कौशल किशोर को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई गई। बैठक में हरि प्रकाश धुरिया, राजमणि पासी, ज्ञान चंद्र पासी, मनोज पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed