{"_id":"5a04b2e74f1c1b0d698ba818","slug":"21510257383-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में घमासारन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में घमासारन
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस : टिकट वितरण को लेकर मचा घमासान अब तक नहीं थमा
0 शहर कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अब पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण को लुकर कांग्रेस में शुरू हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष उपेंद्र सिंह को पद छोड़ना पड़ा। अब जाकर शहर कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे और महापौर पद के लिए टिकट मांग रहे तारिक सईद अज्जू ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मिलकर कांग्रेस को खत्म करने में लगे हैं। ऐसी पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उपेंद्र सिंह को पद मुक्त किए जाने के बाद पार्षद पद के लिए घोषित प्रत्याशियों की सूची पर निर्णय लेने का अधिकार जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी को दे दिया। अनिल द्विवेदी की ओर से उपेंद्र के करीबी और फाफामऊ से प्रत्याशी का टिकट काट दिया गया। इस सीट से पार्टी ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। इस बीच पार्टी में पोस्टर ब्वाय कहे जाने वाले हसीब अहमद ने शहर की हिम्मतगंज काला डांडा सीट से टिकट का दावा किया। पार्टी के बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद हसीब चुनाव न लड़ने पर तो मान गए परंतु असंतोष दूर नहीं हुआ।
एनएसयूआई के सक्रिय कार्यकर्ता अजीत पासी ने राजापुर सीट से अपनी मां के लिए टिकट मांगा था परंतु पार्टी ने दावे को दरकिनार कर दिया गया। अलोपीबाग से बसपा के टिकट पर चुनाव में उतरे श्रीशचंद्र दुबे कभी कांग्रेस के लिए हर आंदोलन में बढ़ चढ़कर आगे रहते थे, परंतु उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बसपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
सात सीटों पर नहीं मिले कोई प्रत्याशी
0 कांग्रेस पार्टी में उभरे असंतोष के बीच पार्टी को नगर निगम चुनाव में सात वार्ड में चुनाव लड़ने के लिए कोई आगे नहीं आया। पार्टी के नेताओं का भी कहना है कि इसके लिए पद पर काबिज बड़े नेता जिम्मेदार हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय का कहना है कि इन सीटों पर योग्य उम्मीदवार नहीं होने से पार्टी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा।