{"_id":"59fca1c44f1c1b6e548ba913","slug":"21509728708-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में शिक्षक भर्ती 14 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में शिक्षक भर्ती 14 से
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविवि में शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू 14 से
0 दो विषयों में साक्षात्कार के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया गया कार्यक्रम
0 बायोकेमेस्टी में प्रोफेसर एवं इंडियन डास्ेपोरा में असिस्टेंट प्रोफेसर की होनी है भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शिक्षक भर्ती 14 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इविवि प्रशासन ने दो विषयों के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है और अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। इस शुरुआत के साथ माना जा रहा है कि नए वर्ष में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी और इससे विश्वविद्यालय की रैंकिंग में भी सुधार आएगा। इंटरव्यू के लिए एक्सपर्ट पैनल को पिछले दिनों हुई कार्य परिषद की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है।
पहला इंटरव्यू 14 नवंबर को बायोकेमेस्ट्री विषय में प्रोफेसर पद के लिए होगा। इसके लिए तीन आवेदकों को इविवि के गेस्ट हाउस में इंटरव्यू वाले दिन सुबह नौ बजे रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसके बाद 15 नवंबर को इंडियन डास्पोरा विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए इंटरव्यू होगा। यह इंटरव्यू इविवि के विधि संकाय में होगा। इसके लिए 20 आवेदकों को बुलाया गया है और उन्हें सुबह नौ बजे रिपोर्ट करने को कहा गया है। गौरतलब है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के कुल 542 पदों के लिए 19948 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यानी एक पद के लिए 36 दावेदार हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के 317 पदों, एसोसिएशन प्रोफेसर के 154 पदों, प्रोफेसर के 69 पदों के लिए भर्ती होनी है। इसके अलावा महिला अध्ययन केंद्र में असिस्टेंट एवं एसोसिएट प्रोफेसर के एक-एक पद पर भर्ती होनी है। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 18091 अभ्यर्थी, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 1057, प्रोफेसर के लिए 714 और महिला अध्ययन केंद्र में दो पदों पर भर्ती के लिए 86 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। अन्य विषयों में भी रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जल्द जारी किए जाएंगे ताकि भर्ती प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके।