फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सभी आईकार्ड बनने के बाद ही छात्रसंघ चुनाव

सभी आईकार्ड बनने के बाद ही छात्रसंघ चुनाव

Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
सभी आईकार्ड बनने के बाद ही छात्रसंघ चुनाव
सभी आईकार्ड बनने के बाद ही छात्रसंघ चुनाव
विज्ञापन

0 फोर्स की उपलब्धता पर भी निर्भर करेगा चुनाव
0 सितंबर के अंत में त्योहार के कारण भी दिक्कत

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने भले ही सितंबर के अंत या अक्तूबर की शुरुआत में छात्रसंघ चुनाव कराने का मन बना लिया हो लेकिन चुनाव समय से कराना इविवि प्रशासन के लिए अब भी बड़ी चुनाती है। चुनाव से पहले सभी छात्र-छात्राओं का आईकार्ड बनना जरूरी है। अगर यह काम पूरा हो जाता है तो इसके बाद फोर्स की उपलब्धता देखी जाएगी। पुलिस तैयार हो जाती है तो ठीक, वरना इविवि प्रशासन को छात्रसंघ चुनाव कुछ दिनों के लिए टालना पड़ सकता है।
हालांकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत सभी संबद्ध महाविद्यालयों में चुनावी माहौल नजर आने लगा है। विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के परिसर में तो चुनावी सरगर्मी बढ़ी ही है, शहर के प्रमुख चौराहे भी छात्रसंघ चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के पोस्टर-बैनर से पट गए हैं। बालसन चौराहा, सीएमपी डॉट पुल के आसपास, बैरहना चौराहा, सलोरी, अल्लापुर और ऐसी डेलीगेसियां जहां छात्रों की संख्या काफी अधिक है, वहां बड़ी मात्रा में पोस्टर-बैनर लगे हैं। संभावित प्रत्याशी अपनी तरफ से चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं और अब औपचारिक रूप से छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इविवि और संबद्ध कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया तकरीबन पूरी होने को है और आईकार्ड बनाने एवं वितरित किए जाने का काम शुरू किया जा चुका है। जब तक शत प्रतिशत आईकार्ड बनाने का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक इविवि प्रशासन चुनाव की तिथि घोषित नहीं करेगा। छात्रसंघ चुनाव में आईकार्ड दिखाने के बाद ही मतदान की अनुमति मिलती है। साथ ही मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं को फीस रसीद भी साथ ले जानी पड़ती है, जिस पर बैलेट पेपर जारी होने की मुहर लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सितंबर के अंत में नवरात्र, दुर्गापूजा और दशहरा का त्योहार है। ऐसे में चुनाव के लिए फोर्स मिल पाना भी मुश्किल नजर आ रहा है। अगर पुलिस अक्तूबर की शुरुआत में फोर्स उपलब्ध कराने को तैयार हो जाती है तो चुनाव समय से हो सकते हैं लेकिन यह इविवि प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त बैठक में ही तय होगा। अक्तूबर के बाद नगर निगम चुनाव की बारी आ जाएगी और तब फोर्स मिल पाने की उम्मीद बिल्कुल नहीं रह जाएगी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे का कहना है कि आईकार्ड बनाने का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अफसरों के साथ बैठक कर चुनाव की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed