फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   215 students selected for job

ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में जॉब मेला

Sun, 16 Feb 2020 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
215 students selected for job
215 students selected for job - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में शनिवार को जॉब मेले का आयोजन किया गया। इसमें साढ़े पांच सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की और 215 छात्रों को नौकरी भी मिल गई। खास यह कि 40 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कंपनियों ने चार-चार लाख रुपया सालाना पैकेज पर चयनित किया।
विज्ञापन

ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने मेधा ग्रुप के साथ पहली बार महाविद्यालय परिसर में इतने व्यापक पैमाने पर जॉब मेले का आयोजन किया। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों के 562 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्र की 11 कंपनियों इफीजेंट, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, पीरामल, विनूथना, आरोहन, एचडीवी फाइनेंशियल सर्विसेज, वर्धमान, कनेक्ट पीयर्स, फ्रेंड, बजाज कैपिटल एवं टेलीपरफॉर्मेंस ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का इंटरव्यू लिया और उन्हें चयनित किया। चयनितों में विमलेश, शाल्वी मिश्रा, अदीबा, अभिषेक पांडेय, कोमल, नंदिनी, शौर्य प्रताप आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह और ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. रचना सिंह ने दीप प्रज्ज्वल के साथ की। प्राचार्य प्रो. सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में परंपरागत विषयों के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर बहुत कम हैं। इस मेले को मूल उद्देश्य ऐसे छात्रों को एक मंच देने की कोशिश है। इस मौके पर मेधा ग्रुप के मैनेजर कृष्ण कुमार, डॉ. श्रुति आनंद, डॉ. विनीता मिश्रा, डॉ. शैलेश कुमार यादव, डॉ. विवेक कुमार राय, डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अविनाश पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोज कुमार दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed