{"_id":"5942b24c4f1c1bd01a8b4879","slug":"21497543244-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सिटी बस में मिले 18 बेटिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिटी बस में मिले 18 बेटिकट
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सिटी बस में मिले 18 बेटिकट
0 हैप्पी होम से त्रिवेणीपुरम जा रही बस की चौफटका में हुई थी चेकिंग
इलाहाबाद (ब्यूरो)। रोडवेज की सिटी बसों में भी कंडक्टर मनमानी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब हैप्पी होम से त्रिवेणीपुरम जाने वाली सिटी बस की चौफटका के पास अचानक चेकिंग की गई तो उसमें 18 बेटिकट यात्री मिले। 12 जून को यह वाकया हुआ। तीन दिन बीतने के बाद भी रोडवेज द्वारा इस संबंध में सिर्फ संबंधित कंडक्टर को ही ड्यूटी से हटाया गया है। इसके अलावा कोई अन्य कार्रवाई नहीं की गई।
रोडवेज के टीएस केलाल और एटीआई एसपी तिवारी द्वारा सोमवार को सिटी बस की जांच की गई। जांच के बाद 18 यात्री बेटिकट पाए गए। तब बस में कंडक्टर सुनील शुक्ला और ड्राइवर अनिल शुक्ला की तैनाती थी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई में रूट के यातायात निरीक्षक कहीं भी नजर नहीं आए, जबकि नियमानुसार उन्हें इसकी रिपोर्ट अफसरों को देनी थे। इस बारे में सेवा प्रबंधक आरएन वर्मा का कहना है कि मामले की जांच एआरएम जीरोरोड द्वारा की जा रही है। अभी संबंधित कंडक्टर को ही ड्यूटी से हटाया गया है।